एक्सप्लोरर

Kejriwal Ayodhya Visit: अरविंद केजरीवाल पर हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास का निशाना, बताया 'एक्सीडेंटल चुनावी हिंदू'

Ayodhya News: दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के अय़ोध्या दौरे पर साधु-संतों ने कड़ी टिप्पणी की है. उनका कहना है कि, पहले वो राम के अस्तित्व को नकारते थे.

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए चुनावी सरगर्मियां तेज हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से वोटरों को लुभाने के लिए तैयार हैं. लिहाजा राजनीतिक दल हिंदुत्व, टीका मंदिर करते नजर आ रहे हैं. राम लला का भव्य मंदिर बनना शुरू हुआ, अब सभी राजनीतिक दल भगवान के शरण में हैं. शायद यही वजह है कि, बीते दिनों बीएसपी के ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत रामलला के दर्शन के साथ शुरू हुई. प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के विधायक राजा भैया ने अपने राजनीतिक दल के चुनावी समर की तैयारी रामलला का दर्शन करके शुरू किया.

अयोध्या आ रहे हैं केजरीवाल 

बीते दिनों दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी रामलला के दरबार में अर्जी लगा चुके हैं. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलला की शरण में हैं. मंगलवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री आयोध्या पहुंचेंगे और पहुंचते ही सरयू आरती में भाग लेंगे. रात्रि विश्राम भी अरविंद केजरीवाल अयोध्या में ही करेंगे. रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. जाहिर सी बात है कि, उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है. इन सबके बीच अयोध्या के संतों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

केजरीवाल को एक्सीडेंटल हिंदू कहा

हनुमानगढ़ी के संत राजू दास अरविंद केजरीवाल को केजरी चाचा शब्द से संबोधित किया और कहा कि इन्होंने राम के अस्तित्व को हमेशा नकारा है. ये एक्सीडेंटल हिंदू हैं, जो चुनाव आते ही तिलक और अपना कालनेमि स्वरूप दिखाने लगते हैं. संत समाज ने कहा कि, प्रधानमंत्री की देन है कि आज हर कोई अयोध्या आ रहा है. सभी राजनेता अपना अस्तित्व बचाने के लिए हम हिंदू हैं हम हिंदू हैं का राग अलाप रहे हैं, जो आज तक भगवान राम का विरोध करते थे. इनकी राजनीति का मुख्य केंद्र भगवान के विरोध में रहती थी, उनके आने जाने का कोई मतलब नहीं है. संत समाज ने कहा कि, रामलला के दर्शन के बाद उनको एक ग्रंथ मिलेगा जिसको ले जाकर वह पड़े हैं, उनको शांति प्रदान होगी यह काल नेमी लोग हैं.

पहले कोई नहीं आया था अयोध्या

रामा ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने कहा कि, पूरा संत समाज जानता है आज के पहले अयोध्या कोई नहीं आता था. आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की देन है, पूरा भारत जितने भी राजनेता हैं सब इस होड़ में हैं कि, हम हिंदू हैं, हम हिंदू हैं. अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं और आपको बता दें, जो लोग आज तक भगवान राम का विरोध करते रहे, इनकी राजनीति का मुख्य केंद्र भगवान राम के विरोध में टिकी रही, अब उनके आने जाने का कोई मतलब नहीं है. जब आएंगे रामलला का दर्शन करेंगे, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर में उनको एक ग्रंथ मिलेगा उसको ले जाएं पढ़ें, शांति प्रदान होगा, इनके आने का कोई मतलब नहीं है यह कालनेमि लोग हैं.

ये भी पढ़ें.

UP Election: महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- धोखे के दलदल में झूठ का फूल खिला रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget