एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर से बीजेपी के गठबंधन पर भूपेंद्र चौधरी ने दिया बयान, इस बात का किया इशारा

UP Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर से गठबंधन को लेकर भी ये इशारा किया.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी (Varanasi) पहुंचे, जहां एबीपी गंगा से बात करते हुए उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) एक विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है और हम एक विचार के आधारा पर प्रदेश और देश में सरकार का संचालन कर रहे हैं. हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति के आधार पर हमारी सरकार चले ये हमारा संकल्प है. हमारा कोई छुपा हुआ एजेंडा नहीं हैं. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि कौन बड़ा हिन्दुत्ववादी है. इस पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारा कोई छुपा हुआ एजेंडा नही है हमने संकल्प पत्र में जो बातें कही हैं वो कर रहे हैं. हमे गर्व है कि हम हिन्दू है और हम हिन्दू परम्परा और हिन्दू आस्था को मानने वाले लोग है. इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के सॉफ्ट हिंदुत्व के सवाल भी जवाब दिया और कहा कि ये लोग कंफ्यूज है.

सपा के सॉफ्ट हिन्दुत्व पर साधा निशाना 

भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी कुछ दिनों पहले स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस, भगवत गीता के बारे में, हमारे साधु संतों के बारे में, मठ-मंदिरों के बारे में और अभी जब प्रधानमंत्री जी ने सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर का शिलान्यास किया तो उस अवसर पर दक्षिण भारत से आए पुजारियों के बारे में कहा, तो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि जो उन्होंने ये बयान दिए है उससे वो कहां तक सहमत है. भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि इस देश की जनता सब जानती है यह लोग कंफ्यूज है.

राजभर से गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात 

विपक्षी एकता के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष हमारे खिलाफ संयुक्त गठबंधन से ही लड़ रहा है. 2017 में सपा-कांग्रेस लड़ी, 2019 में सपा-बसपा-कांग्रेस सब एक जगह थे और 2022 में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया था लेकिन आज 2017, 2019 और 2022 के सहयोगी उनके कहां हैं, यह लोग तत्कालिक लाभ के लिए देश और प्रदेश की जनता को भटकाने का काम करते हैं. ये लोग जब चुनाव जब आता है तो ये लोग गठबंधन का राग अलापते है. इसके साथ ही सुभासपा से बीजेपी के गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमारे साथ रहे है हमारी सरकारी में मंत्री भी रहे है, लेकिन हमारी पार्टी का क्लियर स्टैंड है जो हमारे विचार से सहमत और मोदी जी के नेतृत्व में काम करना चाहता है हम सबको साथ लेकर चलेंगे. 

ये भी पढ़ें- Wrestler Protest: बृजभूषण शरण सिंह के परिवार कोई नहीं लड़ेगा WFI का चुनाव, जुलाई में होगा इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget