एक्सप्लोरर

BJP Foundation Day: भूपेंद्र चौधरी ने हनुमान जी जिक्र कर बताई योगी सरकार की रणनीति, आरक्षण को लेकर दिया ये बयान

UP Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनमें कोई भेदभाव नहीं है. सपा ने समाज को वोट बैंक, जाति के नाम पर बांटने का काम किया है.

UP News: बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी ने सामाजिक न्याय सप्ताह की शुरुआत की है, जो 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती तक चलेगा. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी का जो संगठन है उसमें सभी मोर्चे सामाजिक आधार पर हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के लिए मोर्चे हैं. पार्टी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भीमराव अंबेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय हफ्ते मना रही हैं, उसमें अलग-अलग तरह के कार्यक्रम भी शामिल हैं, सभी मोर्चे सेवा के काम, रचनात्मक रूप से किए जाएंगे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 7 अप्रैल को सभी मंडलों पर युवा मोर्चा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा. इसी तरह अलग-अलग स्वच्छता, सेवा के कार्यक्रम है. साथ ही 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले का जन्मदिन है उसमें विचार गोष्ठी के बड़े-बड़े कार्यक्रम होंगे और किसान मोर्चा के अलग-अलग कार्यक्रम डिजाइन किए गए हैं. फिर 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी और प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा. बीजेपी अपनी स्थापना के समय से ही इन कार्यक्रमों को मनाती रही है. 

'हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी संकल्पित है कि संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था है, उसी के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. सपा के पास सिर्फ लोगों को गुमराह करके उनके मन में भ्रम पैदा करने का काम है. अपना चुनावी एजेंडा सेट करना है और हमारी सरकार, हमारी पार्टी समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है. हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं. सपा के आरक्षण, सामाजिक न्याय की जो संकल्पना है, उसमें उनका परिवार, उनके घर के लोग, उनके समाज के लोग तक ही सीमित है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनमें कोई भेदभाव नहीं है. सपा ने जिस तरह से समाज को वोट बैंक, जाति के नाम पर समाज को विभाजित करने का काम किया है, सब जानते हैं जबकि हम लोग सबको साथ लेकर चल रहे हैं और अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने का काम कर रहे हैं. भूपेंद्र चौधरी ने स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के भाषण पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि हनुमान जी को जीवन काल में राक्षसों का सामना करना पड़ा और वह कठोर हो गए थे.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इसी तरह भ्रष्टाचार, बेईमानी, अराजक तत्वों के खिलाफ हमारी सरकार कठोर है और कठोरता के साथ काम कर रहे हैं. बीजेपी का जो संकल्प है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास उसी को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. बीजेपी एक नए राजनीतिक कल्चर का नेतृत्व कर रही है, उसमें ना परिवारवाद है, ना वंशवाद, ना जातिवाद और ना ही क्षेत्रवाद है. हम सब देशवासियों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं. बीजेपी जब 50 वां स्थापना दिवस मनाएगी तो आने वाली जो आवश्यकताएं हैं, 50 साल की जो परिस्थितियां है उन सबको डिजाइन करके, जोड़कर हम आगे बढ़ेंगे. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'मायावती पसंद नहीं तो इस नेता को बनाएं पीएम उम्मीदवार', ओम प्रकाश राजभर का सुझाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget