एक्सप्लोरर

भीमताल यूनिवर्सिटी में BCA की छात्रा ने की आत्महत्या, पिता ने रैगिंग और लापरवाही के लगाए आरोप

Nainital News: मृतक छात्रा के पिता राम सिंह तोमर ने कहा कि वसावी ने हमें बताया था कि हॉस्टल में उसकी सीनियर द्वारा रैगिंग की गई थी. उसने इसका वीडियो भी बनाया और हमें भेजा था.

उत्तराखंड में भीमताल की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वसावी तोमर की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. छात्रा के पिता राम सिंह तोमर ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर रैगिंग और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने रैगिंग के दावों को खारिज करते हुए जांच में सहयोग की बात कही है. पुलिस ने मोबाइल डेटा और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि 30 जुलाई  को भीमताल की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लखनऊ निवासी 18 वर्षीय बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वसावी तोमर का शव छत से लटका मिला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार 1 अगस्त को वसावी के पिता राम सिंह तोमर ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी हंसमुख थी और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी.

राम सिंह तोमर ने कहा कि वसावी ने हमें बताया था कि हॉस्टल में उसकी सीनियर द्वारा रैगिंग की गई थी. उसने इसका वीडियो भी बनाया और हमें भेजा था. कॉलेज प्रबंधन ने हमें कोई सहयोग नहीं दिया. हमें न तो अन्य छात्राओं से मिलने दिया गया और न ही सही समय पर सूचना दी गई. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

यूनिवर्सिटी का रैगिंग से इनकार

उधर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रो. एन.के. नायर ने रैगिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि हमारी यूनिवर्सिटी में रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है. रैगिंग आमतौर पर प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ होती है, जबकि वसावी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. हमने पुलिस को पूरा सहयोग किया है. छात्रा का मोबाइल और अन्य सामान जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण डेटा मिला है. फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है, और जांच पूरी होने तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.

पुलिस जांच जांच जारी

छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में एसपी (ट्रैफिक) डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया था. शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हॉस्टल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन वसावी के मोबाइल में कुछ मैसेज मिले हैं, जो आत्महत्या के कारणों को स्पष्ट कर सकते हैं. पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कोणों से जांच कर रही है. हॉस्टल का कमरा सील कर दिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए सामान भेजा गया है.

आत्महत्या के पीछे कारणों की तलाश

पुलिस के की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन कोई सुसाइड नोट न मिलने से जांच जटिल हो गई है. वसावी के साथ हॉस्टल में दो अन्य छात्राएं रहती थीं  वो घटना के समय कक्षा में थीं. पुलिस का मानना है कि यदि वसावी किसी मानसिक तनाव या रैगिंग से परेशान थी तो उसने इस बारे में किसी से जरूर बात की होगी. अब मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स की जांच इस मामले में अहम साबित हो सकती है.

Input By : कमल जगाती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget