एक्सप्लोरर

'जब चरखा दांव चलता है तो..' अवधेश प्रसाद के डिप्टी स्पीकर बनने की चर्चा पर बोले ओम प्रकाश राजभर

Om Prakash Rajbhar: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश हो लें लेकिन, वह नही जानते जब चरखा दांव लगता है तो चारों खाने चित हो जाएंगे.

उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को लोकसभा में डिप्टी स्पीकर बनाए जाने की चर्चा हो रही है, जिस पर यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भले ही ख़ुश हो लेकिन वो नहीं जानते कि जब चरखा दांव लगता है तो चारों खाने चित हो जाएंगे.

दरअसल लोकसभा में अभी तक डिप्टी स्पीकर की पद खाली है. इस रेस में सपा सांसद अवधेश प्रसाद का नाम सबसे आगे चल रहा है. विपक्षी दल ने उनके नाम पर अपनी सहमति भी जताई है. जिसके बाद चर्चा है कि उन्हें लोकसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश हो लें लेकिन, वह नही जानते जब चरखा दांव लगता है तो चारों खाने चित हो जाएंगे. इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के माफिया बृजेश सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है.  

बृजेश सिंह को लेकर कही ये बात

कहा जा रहा है कि मऊ सीट से सुभासपा विधायक अफजाल अंसारी की विधायकी जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर उपचुनाव में बृजेश सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकते हैं. इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि क्या बृजेश सिंह को आप माफिया के तौर पर देखते है, क्या बृजेश सिंह माफिया है?

इसके जवाब में राजभर ने कहा कि जब तक न्यायालय कोई सजा न दे दे, तब तक हम लोग कैसे कह सकते है. अदालत ही सर्वोपरि है. हम लोग उस चश्मे से देखते है. अगर वोटर लिस्ट में नाम है तो हम लोग उन्हें मतदाता की हैसियत से देखते है. बृजेश सिंह पर कई मुकदमें होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुकदमे तो बहुत से लोगों पर चल रहे हैं. जब अदालत का फैसला आएगा, आरोप सिद्ध होगा तब न कुछ कहा जा सकता है? 

सपा की 'पीडीए पाठशाला' पर भड़के भूपेंद्र चौधरी, कहा- बच्चों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget