एक्सप्लोरर

Deoria News: भीम आर्मी चीफ ने देवरिया हत्याकांड को लेकर सीएम को दी सलाह, जानें क्या कुछ कहा?

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में प्रेम यादव के परिवार के लोगों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है. उनके घर पर नोटिस भी लगाया गया है. राज्य में इस मामले को लेकर सियासत तेज है.

Chandra Shekhar Aazad On Deoria Case: देवरिया में जमीनी विवाद में हुई छह लोगों की हत्या के मामले को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है. उन्होंने शनिवार (7 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से सभी प्रदेशवासियों को समान नजर से देखते हुए राजधर्म के पालन की अपील की. 

चंद्रशेखर आजाद ने लिखा, "हर शासक का एक राजधर्म होता है कि वो अपने सभी नागरिकों को एक आंख से देखे और जाति धर्म के आधार पर उनमें भेद न करें. परिस्थिति कोई भी हो न्याय सबको मिले और अन्याय किसी के साथ भी न हो. पूर्व के कटु अनुभवों के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सलाह देना चाहता हूं उन्हें अपना राजधर्म निभाना चाहिए." 

देवरिया में हुई थी छह लोगों की हत्या

गौरतलब है कि ये मामला देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है. जहां लेहड़ा में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. 

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

इस हमले में सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. 

प्रेम यादव के मकान पर लगाया नोटिस

वहीं, प्रशासन ने शनिवार को प्रेम यादव के मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा कर दिया है. इसमें कहा गया कि मकान सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है. प्रेम यादव के परिवार के लोगों ने राज्य सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है. जिसे लेकर राज्य में राजनीति भी गरमा गई है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के वादों पर भड़कीं मायावती, उठाए सवाल, कहा- चुनावी शिगुफों से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूजा पाल के धुरंधर वाले बयान पर तकरार बढ़ी, पंकज चौधरी ने अखिलेश को याद दिलाया 'रक्त रंजित इतिहास'
पूजा पाल के धुरंधर वाले बयान पर तकरार बढ़ी, पंकज चौधरी ने अखिलेश को याद दिलाया 'रक्त रंजित इतिहास'
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
Assembly Elections 2026 Live: 'यह चुनाव कौरवों के साथ पांडव की लड़ाई', ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
'यह चुनाव कौरवों के साथ पांडव की लड़ाई', ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget