एक्सप्लोरर

UP News: किसान नेता राकेश टिकैत और परिवार को फिर मिली हत्या की धमकी, शिकायत दर्ज

Muzaffarnagar : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनको और उनके परिवार के सदस्यों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस बारे में भोरा कला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Muzaffarnagar : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का एक नया मामला सामने आया है. कुछ समय पहले भी टिकैत को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी,  जिसमें टिकैत परिवार की ओर से पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई थी. उसके कुछ महीनों बाद कल बुधवार देर रात फिर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत के मोबाइल पर उस समय बम से उड़ाने की धमकी दी गई जब गौरव टिकैत अपने गांव सिसौली में मौजूद थे.

देर रात जब गौरव शिकायत को बार-बार फोन पर धमकी भरे फोन आने लगे तो गौरव टिकैत ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया उसके बाद मैसेज पर भी गौरव टिकैत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. मोबाइल फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद टिकैत परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

फोन बंद करने के बाद धमकी भरे मैसेज आए : राकेश टिकैत 

इस पूरे मामले में राकेश टिकैत ने बताया है कि पहले ये हमें मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देते थे, कभी चाकू से, कभी गोली मारने की धमकी दी जाती थी. लेकिन इस बार जो धमकी मिली है उसमें बम शब्द का इस्तेमाल किया गया है. बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी में यह भी कहा गया है कि बाहर मत जाओ, मतलब ये है कि हम कहीं भी बाहर की मीटिंग में नहीं जाएं. गौरव टिकैत को फोन पर इस तरह की धमकी दी गई है. रात लगभग 9:10 बजे करीब गौरव टिकैत को बार-बार फोन आए और फोन पर धमकी दी गई. जब गाली गलौज की गई तो फोन बंद करने के बाद धमकी भरे मैसेज किए गए.

भोरा कला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है शिकायत 

टिकैत ने कहा कि मैसेज में लिखा गया कि फोन बंद करके कहां तक भागोगे, हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. जो धमकी दे रहा है उनका कहना यह कि बाहर आना जाना बंद कर दें. जो भी बाहर की मीटिंग है उन्हें बंद करें ,सरकार के खिलाफ जो भी भारतीय किसान यूनियन या किसानों का प्रदर्शन चल रहा है उसे बंद करें. हमारे साथ फ्लाइट में भी लूज टॉक की गई. कर्नाटक के बेंगलुरु में भी हम पर सीधा हमला किया गया. फिर दूसरी घटना एयरपोर्ट पर हुई. वहां बैठे हुए थे वहां भी लूज टॉक हुई. आज हमने धमकी मिलने के बाद भोरा कला पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है.

किसान नेता ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि जो इस तरह की हरकत कर रहे हैं उनकी जांच होनी चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके के इन लोगों के पीछे किसका हाथ है. इस तरह की धमकी बाजी से हमारा कोई भी काम नहीं रुकेगा जो हमारी मीटिंग हैं, पंचायतें हैं वह कभी नहीं रुक सकतींं. कल एक बड़ी पंचायत मेरठ में है, जिसमें हम मौजूद रहेंगे. 20 मार्च को दिल्ली में भी एक बड़ी पंचायत है जो संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत है. इस तरह की धमकी देने वाले मानसिक रोगी होते हैं.  

ये भी पढ़ें : - Atiq Ahmed News: अतीक अहमद का भाई जेल में करता था प्लानिंग, साले ने बना रखा था पूरा नेटवर्क, हर दिन हो रहे खुलासे

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget