एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद का भाई जेल में करता था प्लानिंग, साले ने बना रखा था पूरा नेटवर्क, हर दिन हो रहे खुलासे

Umesh Pal Murder Case: बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Bareilly News: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अब बरेली जिला जेल में बंद अशरफ के साले के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. सद्दाम बारादरी थाना क्षेत्र में फाइक एनक्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था. सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी के खिलाफ जब से मुकदमा दर्ज हुआ है तब से दोनों फरार हैं.

बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. सद्दाम पर आरोप है कि वो बरेली जिला जेल में बंद अशरफ के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गवाहों के हत्या की साजिश रच रहा था. अशरफ जेल में ही अपना दरबार लगाता था. अशरफ का साला सद्दाम और समाजवादी पार्टी के नेता मेयर पद के लिए आवेदन करने वाले लल्ला गद्दी के साथ मिलकर अशरफ जेल से ही रंगदारी मांगने का काम करता था. सद्दाम बरेली के फाइक एनक्लेव कालोनी में किराए के मकान में रहकर अशरफ के लिए काम करता था.

बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
सद्दाम फाइक एनक्लेव कालोनी में पिछले 2 सालों से रह रहा था. वो इसी घर में रहकर पूरा नेटवर्क चलाता था. अब जब उमेश पाल की हत्या हुई तो परत दर परत खुलने लगी है. पुलिस और यूपी एसटीएफ ने जब जांच की तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए. उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद और उसका भाई पूर्व विधायक अशरफ भी नामजद है. अशरफ 11 जुलाई 2020 को बरेली जिला जेल में ट्रांसफर किया गया था उसके बाद अशरफ का साला सद्दाम फाइक एनक्लेव में एक घर में मुस्ताक अहमद के नाम से रेंट एग्रीमेंट करा कर अपने नौकर के साथ रह रहा था.

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में होने जा रहा है बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जानें- तैयारी?

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सद्दाम से मिलने के लिए प्रयागराज से भी लोग आते थे. सद्दाम वहीं से जेल के सिपाही शिवहरि अवस्थी को फोन करता था. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए. एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि मकान मालिक की तहरीर पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget