एक्सप्लोरर

जालौन: कृषि कानून के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जालौन में सपा नेता प्रदीप दीक्षित ने बताया कि ये कानूम किसान विरोधी है और इससे किसानों का भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि इस कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं है.

जालौन: कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को देशभर में किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया. बंद का असर जालौन में भी देखने को मिला. किसान संगठनों के साथ तमाम सियासी दल भी बंद में शामिल हुए और ये संदेश भी दिया कि इस बार आर-पार की लड़ाई में किसान अकेले नहीं हैं बल्कि पूरा देश उनके साथ है.

केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी जालौन में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और भारतीय किसान यूनियन ने बंद का समर्थन किया. विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शहर के बाजार में घूम-घूमकर बाजार को बंद कराया. इसके बाद सपा कार्यकताओ ने कोतवाली उरई में गिरफ्तारी भी दी.

किसानों का भारी नुकसान होगा सपा नेता प्रदीप दीक्षित ने बताया कि ये कानूम किसान विरोधी है और इससे किसानों का भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि इस कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं है. आलू, दाल सभी कुछ महंगा हो जाएगा. समर्थन मूल्य नहीं होगा तो व्यापारी औने-पौने दाम पर फसल खरीदकर किसानों को भूखा मरने पर मजबूर कर देगा. इसलिए, समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है और बाजार को बंद कराया है.

वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक जालौन में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क पर चक्काजाम किया गया जिससे हाइवे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई. करीब 3 घंटे तक चले इस चक्काजाम से वाहन हाइवे पर घंटों फंसे रहे. यात्रियों को काफी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा. गनीमत रही कि इस दौरान इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका गया.

जालौन: कृषि कानून के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

खुलवा दिया गया हाईवे एडीएम जालौन प्रमिल कुमार ने बताया कि सपा के अलावा सभी दलों का सांकेतिक बंद था. जिसमें सपा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां भी हुई हैं. हाईवे बंद था लेकिन बातचीत के बाद खुलवा दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

नए कृषि कानूनों को अपने-अपने चश्मे से देख रहे पक्ष और विपक्ष, जानें- किसकी क्या है राय?

UP: कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुई हज यात्रा, महज इतने हजार लोगों ने ही किया आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget