एक्सप्लोरर

भदोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, 10 की मौत, 3 घायल

Bhadohi Accident: ये हादसा भदोही के महाराजगंज और मिर्जापुर के कटका बॉर्डर के पास हुआ, जहां एक ट्रैक्टर में सवार होकर कई मजदूर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.

Bhadohi Road Accident: उत्तर प्रदेश के भदोही में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मारी जिससे ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में दस से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

ये हादसा भदोही के महाराजगंज और मिर्जापुर के कटका बॉर्डर के पास हुआ. जहां एक ट्रैक्टर में सवाल होकर कई मजदूर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया. जिसके बाद ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी ट्रैक्टर पलट गया. जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. 

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह लोगों को बाहर निकलने में मदद की. घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँची, जिसके बाद लोगों के मदद से सभी घायलों को निकाला और तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया. हालाँकि इस दर्दनाक हादसे में दस मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई. 

इस हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. 

पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. पोस्टमार्टम के बाद सभी मज़दूरों के शव के उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है. 

पहाड़ी क्षेत्रों में क्यों घट रही है कौवों की संख्या? एक्सपर्ट ने बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget