एक्सप्लोरर

फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे थे भदोही के BSA? जांच के आदेश, अधिकारी बोले- बेबुनियाद आरोप

संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की कंचन वर्मा द्वारा शिकायती पत्र के आधार पर दिये गये जांच के आदेश से पूर्वांचल के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है

यूपी के भदोही जिले में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रहे भूपेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी पाने के मामले में जांच के आदेश दिये है. राजधानी लखनऊ में हुई लिखित शिकायत के आधार पर महानिदेशक कंचन वर्मा ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा लखनऊ को तथ्यों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. इस खबर से जनपद सहित पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि इस बाबत बीएसए ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया और कहा कि आरोप लगाने वाले ही फर्जी डिग्री पर सरकारी मास्टर बने हुए है. 

पूरा मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जखांव निवासी अशोक कुमार मिश्र और आजमगढ़ के बरदह निवासी आरके तिवारी की शिकायत है. इन लोगों ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को एक लिखित शिकायती पत्र सौंप कर भदोही के पूर्व BSA भूपेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ b.Ed का फर्जी सर्टिफिकेट, अंकपत्र व अनुभव प्रमाण पत्र के जरिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी का पद हासिल करने का खुला आरोप लगाते हुये निष्पक्ष जांच की मांग की है.

क्या बोले शिकायतकर्ता?
वहीं इस बाबत शिकायत करने वाले शिक्षक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद जौनपुर, आजमगढ़ सहित अन्य जिलों से पूर्व में भी भूपेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ शिकायत करी गई थी लेकिन जांच के आदेश अब दिये गये है, इस प्रकरण में अगर निष्पक्ष जांच हुई तो दूध का दूध पानी भी साफ हो जायेगा और कई लोग सलाखों के पीछे होंगे. 

पूर्व अधिकारी बोले- आरोप बेबुनियाद
उपरोक्त मामले पर 31 मई 2025 को रिटायर हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि  सभी आरोप बेबुनियाद हैं. मेरे द्वारा पूर्व में अशोक कुमार मिश्र सहित दर्जनों सरकारी अध्यापकों को फर्जी सर्जिफिकेट पर नौकरी पाये लोगों को पद से अवमुक्त कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुक़दमा पंजीकृत कराया गया है और सालों से अध्यापक बन तनख्वाह के रूप में करोड़ों रूपये हज़म किये हुये लोगों रिकवरी के भी आदेश दिये है. रिटायर होने के ठीक पहले भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि उपरोक्त सहित दर्जनों अध्यापकों को जेल जाने और रुपए न देने से बचने के लिये हमारे ऊपर आरोप लगाये गये है. 

वहीं संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की कंचन वर्मा द्वारा शिकायती पत्र के आधार पर दिये गये जांच के आदेश से पूर्वांचल के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. उपरोक्त मामले निदेशक माध्यमिक शिक्षा लखनऊ को इसके निष्पक्ष जांच की पूरी जिम्मेदारी सौंपते हुये रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है, साथ ही साथ इसकी एक एक कॉपी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज व सहायक निदेशक, बेसिक मिर्ज़ापुर मण्डल को भी भेजी गई है. 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget