एक्सप्लोरर

उधमसिंह नगर: आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में बाजपुर में 60 से अधिक को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की बढ़ी किल्लत

Udhamsingh Nagar News : कुत्तों ने 60 से अधिक लोगों को काट लिया. इस अभूतपूर्व घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है. कई इलाकों में कुत्तों के झुंड ने बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर हमला किया.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में  60 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को हरकत में ला दिया है. उपजिला चिकित्सालय बाजपुर में रैबीज वैक्सीन की मांग बढ़ गई है, और लोग डर के साये में जी रहे हैं.

बता दें कि बाजपुर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कुत्तों ने 60 से अधिक लोगों को काट लिया. इस अभूतपूर्व घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है. मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी सहित कई इलाकों में कुत्तों के झुंड ने बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर हमला किया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए.

अस्पताल में रैबीज वैक्सीन की भारी मांग

उपजिला चिकित्सालय बाजपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.डी. गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर रोजाना कुत्तों के काटने के कुछ मामले सामने आते हैं, लेकिन एक दिन में 58 लोगों को रैबीज इंजेक्शन लगाने की नौबत पहली बार आई है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अभूतपूर्व स्थिति है. इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का एक साथ आना चिंताजनक है. अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है, और रैबीज वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है.

प्रशासन ने शुरू की जांच

बाजपुर SDM अमृता शर्मा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों द्वारा लोगों को काटा जाना चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गरमाया मुद्दा

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया था. इस फैसले का देशभर में पशु प्रेमियों ने विरोध किया था. बाजपुर की इस घटना ने आवारा कुत्तों की समस्या को फिर से राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के हमले क्यों हुए.

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

बाजपुर के निवासियों ने बताया कि आवारा कुत्तों का झुंड रात में सड़कों पर घूमता है और भौंकने की आवाज से लोग रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं. मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी में एक कुत्ते ने पांच दिनों में सात लोगों को काटा था, और अब यह नई घटना ने लोगों का डर और बढ़ा दिया है. स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में भेजा जाए और रैबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget