एक्सप्लोरर

बलिया: कोबरा सांप को लाठी से मारने वाले नाबालिग पर एक्शन, आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

Ballia News: बलिया में कोबरा सांप का मारने के आरोप में वन विभाग ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है. हाल ही में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाबालिग द्वारा सांप को लाठी से मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे नाबालिग को हिरासत में ले लिया हैं, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है. 

वन विभाग के दारोगा उग्रसेन कुमार ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 17 अगस्त को तब सामने आया जब उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर द्वारा सांप को मारने और उसका वीडियो सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट करने की जानकारी मिली.

उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग के बिल्थरा रोड कार्यालय में नाबालिग के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

वन विभाग की टीम ने आरोपी को सोमवार को हिरासत में लेकर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया. जहां से उसे मऊ स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि ये घटना उभांव क्षेत्र के मुजौना गांव की बताई जा रही है. जहां रविवार को एक किशोर ने झाड़ी निकलकर भाग रहे कोबरा सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार दिया था. इस घटना का वीडियो भी बनाया गया जिसे उसे सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर दिया था. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

वन विभाग ने वायरल वीडियो के आधार पर ये कार्रवाई की है. विभाग का कहना है कि कोबरा सांप को जहरीला सांप माना जाता है. इस सांप का मारना न केवल क़ानून का उल्लंघन है बल्कि ये वन्यजीवों के लिए भी खतरा है. कोबरा जैसे सांप का संरक्षण आवश्यक है. ऐसे में लोगों को जागरुक किया जाना जरूरी है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget