एक्सप्लोरर

Basti Crime: 'मम्मी कब आएगी, पापा कहां चले गए', बस्ती में गूंज रहे सवाल, बेटे ने बताया घटना का आंखों देखा हाल

UP News: आंखों में डर, सांसों में सिसकी और इंसाफ की आस लिए मृत दंपत्ति के बच्चे जीने को मजबूर हैं. तीन बच्चों में दो की उम्र 6 और 8 साल की है. 2 साल की बेटी भी अनाथ हो गई है.

UP Crime News: मम्मी कब आयेगी, पापा कहां गए, मासूम बच्चों के इन अल्फाज को सुनकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ जाता है. लखनऊ से 200 किलोमीटर दूर बस्ती में सनसनीखेज घटना रूह कंपा देने के लिए काफी है. रूधौली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड में वारदात ने समाज और इंसानियत को शर्मसार कर दिया. पति के सामने पत्नी का गैंगरेप और फिर दंपति का जहर खाकर खुदकुशी कर लेना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. दंपति की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए.

बेटे की आंखों के सामने दर्दनाक मौत

बेटे की आंखों के सामने माता-पिता की तड़प-तड़पकर मौत हुई. उसने वीडियो बनाकर शर्मसार कर देनेवाली घटना को दुनिया के सामने उजागर कर दिया. आंखों में डर, सांसों में सिसकी और इंसाफ की आस लिए मृत दंपत्ति के बच्चे जीने को मजबूर हैं. तीन बच्चों में दो की उम्र 6 और 8 साल की है. माता-पिता के दुनिया छोड़ देने से 2 साल की बेटी भी अनाथ हो गई.

बेटे से पूछा कि आखिर क्यों माता-पिता अंदर से इतना टूट गए थे कि उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया. बच्चे का जवाब सुनने के लिए कलेजे पर पत्थर रखना होगा. उसने बताया कि पड़ोसी दो युवक त्रिलोकी और आदर्श रात को जबरन घर में आए. उन्होंने पिता को खूब शराब पिलाई. पिता के बेसुध होने पर मां के साथ दोनों ने बारी बारी से रेप किया.

दरिदों ने बनाया था गैंगरेप का वीडियो 

दोनों ने रेप का वीडियो भी बना लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से दोनों भाग गए. सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे. देखा कि पापा और मम्मी ने घर के अंदर रखा जहर खा लिया है और बेहोशी की हालत में तड़प रहे हैं. माता-पिता को तड़पता देख 6 और 8 वर्षीय बच्चों के होश उड़ गए.

कुछ नहीं समझ आने पर बड़ा बेटा वीडियो बनाने लगा. छोटा बेटा दौड़कर परिजनों को बताने घर के बाहर गया. बेटे के मुताबिक लगभग 4 मिनट तक माता-पिता एक दूसरे से लिपटकर रोते रहे और पूरी आपबीती सुनाते हुए तड़प रहे थे. अपनी आंखों के सामने एक बेबस बेटा माता-पिता को तड़पते देख रहा था मगर कुछ कर नही पा रहा था.

माता-पिता से महरूम हुए तीन मासूम

दंपत्ति की हालत पल पल बिगड़ रही थी. रो-रो कर दोनों बेटे के मोबाइल पर दर्द रिकॉर्ड करवा रहे थे. अंत में बेटे के सामने पिता की सांस थम गई. सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ साथ रूधौली थाने की पुलिस पहुंची. पिता के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा. डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया.

Basti Murder Case: घर में सोते समय युवक की बेरहमी से हत्या, कमरे की दीवारों पर मिले खून के निशान

अब जिंदगी की जंग लड़ रही पत्नी की हालत देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस को महिला ने रास्ते में अपने साथ हुए वारदात की पूरी कहानी बताई. आपबीती सुनकर पुलिस के भी पांव तले जमीन खिसक गई. जुर्म की शिकार महिला ने बयान देकर दम तोड़ दिया. एक्शन में आई पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की दोबारा जांच की.

हकीकत सामने आने पर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की. दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और रेप और की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. बच्चों के सिर से दरिंदों ने माता-पिता का साया छीन लिया. लोगों की आंखें मासूम बच्चों की बेबसी पर नम हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget