एक्सप्लोरर

Basti Murder Case: घर में सोते समय युवक की बेरहमी से हत्या, कमरे की दीवारों पर मिले खून के निशान

UP Crime News: बस्ती में युवक की हत्या की जानकारी परिजनों को सुबह हुई. जागने पर कमरे की दीवारों पर खून के छींटें नजर आए. रात में सोते बदमाश हत्या कर फरार हो गए थे.

UP Murder Case: बस्ती में सोते समय युवक की हत्या से हड़कंप मच गया. बदमाशों ने घर में घुसकर दीपक को मौत के घाट उतार दिया. सनसनीखेज घटना सोनहा थाना क्षेत्र के कानेथु गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है. घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है. पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. बदमाशों ने घर में सोए सदस्यों पर हमला नहीं किया. सिर्फ दीपक ही बदमाशों के निशाने पर था. बदमाशों ने दीपक के सिर पर वार कर बेरहमी से की हत्या कर दी. कमरे में खून से लथपथ शव बरामद होने पर परिजनों के होश उड़ गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

घर में घुसकर युवक की बेहरमी से हत्या

बेरहमी से हत्या किए जाने का सबूत घटनास्थल से मिला है. कमरे की दीवार पर खून के छींटें निर्मम हत्या का संकेत कर रहे हैं. घटना की सूचना मिले पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की. जांच पड़ताल और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया घर में एक शख्स पर हमले की सूचना मिली थी.


Basti Murder Case: घर में सोते समय युवक की बेरहमी से हत्या, कमरे की दीवारों पर मिले खून के निशान

कमरे की दीवारों पर मिले खून के निशान

घायल शख्स को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा गया. अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई. मौके पर पुलिस टीम को निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है. परिजनों की तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है. जांच पड़ताल के दौरान नामों का पता चलने पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना का जल्द खुलासा कर देगी. दीपक की हत्या से परिजनों में मातम पसरा है. 

Prayagraj Murder Case: दवा कारोबारी के अगवा बेटे की बेरहमी से हत्या, चित्रकूट के जंगल से मिला शव
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget