एक्सप्लोरर

मोहित यादव अपहरण कांड में पुलिस को नहीं मिली सफलता, अब धरने पर बैठे सपा विधायक

Basti News: बस्ती में 12 जुलाई को एक युवक को बदमाश उसके घर से उठा ले गए थे, लेकिन पुलिस अब तक फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. अब सपा नेता अनशन पर बैठ कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Basti Mohit Yadav Case: बस्ती एसपी के 12 घंटे की समय सीमा समाप्त होने पर समाजवादी पार्टी के सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में रुदौली विधायक राजेंद्र चौधरी के साथ कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर अनशन पर बैठ गए हैं. भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन विधायक को मनाने में जुटा हुआ है. सपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि अपहृत मोहित यादव कि जल्द से जल्द बरामदगी की जाए. सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने आरोप लगाया है कि सत्ता शासन के दबाव में पुलिस काम कर रही है और दबंगों को बीजेपी का संरक्षण प्राप्त है.

अपहृत मोहित यादव कांड में बस्ती पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. सपा का डेलिगेशन कल जिला अधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से मुलाकात किया था, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने 12 घंटे का समय मांगा था. 20 घंटे गुजर जाने के बाद भी अभी तक ना तो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो पाई है और ना ही मोहित यादव की बरामदगी हुई है. उसी को लेकर सपा विधायक महेंद्र यादव के नेतृत्व में गांधीनगर क्षेत्र के शास्त्री चौक पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हुए हैं, जिन्हे मनाने के लिए प्रशासन के आला अधिकारी सपा विधायक से बात भी की, लेकिन प्रशासन के मान मनुआवल का कोई नतीजा नहीं निकला और सभी सपा कार्यकर्ता अनशन पर डटे हुए हैं.

युवक को घर से उठा ले गए बदमाश

दरअसल 12 जुलाई को दिन में 12 बजे मोहित यादव का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. मोहित लालगंज के सुकरौली का रहने वाला  बताया जा रहा है, जो बस्ती सदर कोतवाली के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहता था. दिन में 12 बजे एक दर्जन की संख्या में बदमाशों ने धावा बोल कर पहले मारपीट की फिर घर में तोड़फोड़ कर युवक को बाइक पर बिठा कर उठा ले गए. मकान मालिक को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने तहरीर देकर युवक के अपहरण की बात बताई थी. अपहृत युवक के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भी बस्ती पहुंच गए. कोतवाली पर दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो कर हंगामा किया.

बीजेपी से जुड़ा अपहरण कांड का तार?

वहीं इस पूरे मामले पर सपा सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने बताया कि जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर कोई लगाम नहीं है. सत्ता शासन के दबाव पुलिस कर रही है और पुलिस के संरक्षण में गुंडई हो रही है. उन्होंने बताया कि नाम जड़ अभियुक्त का में आरोपी को बीजेपी का संरक्षण प्राप्त है. आरोपी के पिता बीजेपी से जुड़े हुए हैं.

(बस्ती से मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: पहचान छुपाकर युवती से की दोस्ती, फिर बरेली लाकर धर्मांतरण करके बनाया बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget