एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती के सरकारी स्कूल में 1500-2500 तक किराए पर रखे जाते हैं टीचर, BSA ने शुरू की मामले की जांच

Basti के के बहादुरपुर ब्लॉक के भरवलिया गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां प्राथमिक स्कूल में बच्चों को किराए के टीचर पढ़ा रहे हैं.

Basti Crime News: आपने किराए पर मकान देते हुए तो देखा होगा लेकिन यूपी (UP) में सरकारी स्कूल (Government School) में पढ़ाने वाले शिक्षक (Teacher) भी किराए (Rent) पर रखे जा रहे हैं. जिसका जीता जागता उदाहरण यूपी के बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक में देखने को मिला है. सरकार प्राइमरी स्कूल के टीचरों को 50 से 60 हजार सैलरी दे रही है और यह अध्यापक खुद शिक्षण कार्य करने के बजाय 1500-2500 में बेरोजगार टीचर को किराए पर पढ़ाने के लिए रख ले रहे हैं और खुद बाहर मस्ती कर रहे हैं.

बस्ती में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक के भरवलिया गांव में बने प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी जगह एक प्राइमरी के टीचर को रख कर पठन पाठन का काम करवा रहे हैं. मतलब जिन्हें सरकार ने 70 हजार की मोटी तनख्वाह देकर गरीब बच्चों के भविष्य को सुधारने का जिम्मा दिया है वो एकांत में स्कूल होने का फायदा उठाकर सरकार की आंख में धूल झोंक रहे हैं.  

इस प्राइमरी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक सुनील पाठक ने गांव की एक लड़की को 2500 रुपए में अपनी जगह किराए पर पढ़ाने के लिए रखा है और इसके बदले वे खुद विद्यालय नहीं आते हैं. सालों से उनका यह खेल चल रहा मगर कभी किसी शिक्षा अधिकारी की इस नटवरलाल गुरु जी पर शक तक नहीं हुआ क्योंकि कागजों में तो वह रोज स्कूल आते हैं और पढ़ाते हैं. मगर हकीकत तो हम जब मौके पर पहुंचे तब पता चला कैसे पैरा टीचर्स रखकर बच्चों के भविष्य से मजाक किया जा रहा.

BSA ने शुरू की मामले की जांच
अब इस मामले के खुलासे से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. दो दिन पहले बीएसए का ट्रांसफर हो गया और जैसे ही नए बीएसए आए तो उन्होंने आते ही इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है. जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी इस मामले में रिपोर्ट तलब किया है. बहरहाल नटवरलाल शिक्षक सुनील पाठक के कारनामे से पूरा शिक्षा विभाग शर्मसार है और उनके ऊपर गाज गिरना तय माना जा रहा है.

बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ये मामला मेरे संज्ञान में आया है, हमने तुरन्त खंड शिक्षा अधिकारी से बात भी की है. वो रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं. उसी वक्त अन्य खंड शिक्षक गण को भी बुलाऊंगा, अगर इस तरह की कोई समस्या हो, या कोई इस तरह का प्रकरण उनके संज्ञान में हो तो तुरंत अवगत कराए और उसका निस्तारण तुरंत कराएं. अगर इसमें सुधार नहीं हो जाता तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Unnao News: गुमनाम चिट्ठी में साक्षी महाराज को मिली मारने की धमकी, अपनी सुरक्षा को लेकर CM योगी से करेंगे मुलाकात

Akhilesh Yadav: नूपुर शर्मा पर बयान देकर फंसे अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget