एक्सप्लोरर

UP: करोड़ों की लागत से बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के बोर्ड में झोल, गलत नाम लिखने पर प्रशासन हो रहा ट्रोल!

Basti News: यूपी के बस्ती में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज पर लगा बोर्ड इन दिनों चर्चा में आ गया है. इसकी वजह है इस बोर्ड के नाम में की गए एक गलती, जिसे लेकर लोग कई तरह की बातें बनाने लगे हैं.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में करोड़ों की लागत से एक अत्याधुनिक इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर देश के भविष्य को संवारना है. लेकिन, इस कॉलेज के शुरू होने से पहले ही एक बड़ी गलती सामने आई है. जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. इस कॉलेज के सामने जो बोर्ड लगाया है उसमें ही भाषाई चूक सामने आई है, जिसके बाद लोग इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

इस कॉलेज का नाम 'भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज' है. नाम तो बेहद सम्मानजनक और प्रेरणादायक है लेकिन, इसके बोर्ड पर नाम को लिखने में ही गलती हो गई है. ये गलती छोटी है लेकिन इसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता, ख़ासतौर पर तब जब ये एक शैक्षिक संस्थान पर लगाया गया हो. इससे अधिकारियों के हिंदी ज्ञान और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. 

कॉलेज के नाम को लिखने में हुई गड़बड़
दरअसल इस कॉलेज के बोर्ड में बड़े-बड़े शब्दों में राजकीय की जगह 'राजकिय' लिख दिया गया है, जिसकी वजह से उनके हिन्दी ज्ञान को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. जिस संस्थान से भविष्य के इंजीनियर निकलने वाले हैं, उसके नाम में ही हुए इस 'झोल' को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. कॉलेज के नाम या उससे संबंधित विवरण में राजकीय शब्द में गलत मात्रा का प्रयोग किया गया, जिसने पूरे मामले को हास्यास्पद बना दिया है. यही नहीं अब CNDS (Construction and Development of New Schemes) के अधिकारियों की हिंदी भाषा पर पकड़ पर भी सवाल उठ रहे हैं 

इस कॉलेज का निर्माण लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से हुआ है. सरकार का उद्देश्य है कि यह संस्थान स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग शिक्षा प्रदान करे और उन्हें रोजगार के योग्य बनाए. ऐसे में ये गलती नजरअंदाज करने लायक नहीं है. 'भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज' का बोर्ड अब सोशल मीडिया और स्थानीय गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.  मामला मीडिया में आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने गलती सुधारने की बात कही है. 

यूपी के इन 14 जिलों में आज बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, कब तक के लिए अलर्ट हुआ जारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget