एक्सप्लोरर

बस्ती: ऐतिहासिक खैर इंटर कॉलेज में गर्माया अवैध शिक्षक नियुक्ति का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Basti News: पिछले एक साल से प्रबंधकीय विवाद ने कॉलेज की छवि को काफी खराब किया और अब लेक्चरर की नियुक्ति ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

UP News:  प्रदेश के नामी कॉलेज में शुमार होने वाला खैर इंटर कॉलेज आज अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रहा है. कॉलेज की सुनहरी यादें लोगों के दिलोदिमाग पर आज भी ताजा हैं. एक समय था, जब खैर में प्रवेश के लिए कतार लगती थी. खैर कॉलेज से पॉसआउट होना गर्व की बात समझी जाती थी.

खैर कॉलेज के पढ़े छात्र देश-विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं. यहां से पढ़ाई कर इंजीनियर व डॉक्टर बने लोगों की संख्या अनगिनत है. प्रशासनिक सेवाओं में भी खैर कॉलेज का प्रतिनिधित्व होता है. आज सब कुछ खो-सा गया है. इस कॉलेज की स्थापना 1946 में खैर साहब ने की थी.

49 शिक्षकों में से महज आज 8 शिक्षक ही काम कर रहे, शिक्षकों की भारी कमी है और इन सबके बीच एक अध्यापक की नियुक्ति को लेकर फिर से बखेड़ा खड़ा हो गया है. पिछले एक साल से प्रबंधकीय विवाद ने कॉलेज की छवि को काफी खराब किया और अब लेक्चरर की नियुक्ति ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

शिक्षक नियुक्ति पर उठ रहे सवाल

यहां की दम तोड़ रही शिक्षा व्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सारे जतन अभी तक बेकार साबित हुए हैं. आज हालत यह है कि कॉलेज में न तो शिक्षक रह गए हैं और न ही छात्रों का वह हुजूम दिखाई देता है. वही कॉलेज के प्रबंधक हमीदुल्लाह खां उर्फ बब्बू खान ने कमिश्नर से मिलकर एक शिकायत कर दी है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है.

प्रबंधक ने शिकायत में अपने ही कॉलेज के एक लेक्चरर की नियुक्ति को लेकर सवालिया निशान खड़ा किया है. प्रबंधक हमीदुल्लाह ने आरोप लगाया है कि खैर इंटर कॉलेज ने बतौर गणित के शिक्षक जावेद इकबाल कई वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे है. मगर उनकी नियुक्ति सही नहीं है. इस बात की जानकारी जैसे ही उन्हें हुई तो वे कॉलेज के प्रिंसिपल के माध्यम से शिक्षक जावेद से नियुक्ति पत्र मांगा, जिसे वे अभी वे अभी तक दे नहीं सके है. इस आधार पर वे कमिश्नर से मिलकर पूरे प्रकरण की जांच करने का आग्रह किया है.

मीडिया से बात करते हुए प्रबंधक ने आरोप लगाया कि शिक्षक जावेद हाइकोर्ट के स्टेटस को के आधार पर तत्कालीन जेडी से आदेश करवाकर नौकरी हासिल की है. प्रबंधक ने कहा कि उन्होंने जावेद ने  क्योंकि के किसी आदेश पर सिग्नेचर ही नहीं किया है, तो फिर उनकी नौकरी कैसे हो गई. ये जांच का विषय है. लेकिन इससे कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है.

प्रबंधक पर मनमानी के आरोप

उधर गणित विषय के प्रवक्ता जावेद इकबाल ने भी अपना पक्ष रखते हुए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. जावेद ने प्रबंधक पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि वे कॉलेज को बर्बाद कर देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति प्रबंधक के ही आदेश से हुई है.

प्रिंसिपल ने भी प्रबन्धन पर उठाए सवाल

इस पूरे विवाद को लेकर खैर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल फैज आलम से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जावेद इकबाल उनके कॉलेज में अध्यापक है और उनकी नियुक्ति वर्तमान प्रबंधक हमीदुल्लाह ने ही की थी और अब वे ही नियुक्ति को फर्जी बता रहे है तो यह बात गले के नीचे नहीं उतर रही.

कमिशनर ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में बस्ती मंडल के कमिश्नर अखिलेश सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है. विषय गंभीर है जिसकी जांच करवाई जा रही है, खैर इंटर कॉलेज जिले का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कॉलेज है. फर्जी शिक्षक की शिकायत प्रबंधक द्वारा किया गयी है.  इसकी जांच के लिए टीम बना दी है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget