एक्सप्लोरर

Basti Fire: बस्ती में घर में लगी भीषण आग, 44 बकरियों की जलकर मौत, घर का सामान भी हुआ स्वाहा

Basti News: भीषण अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. हादसे में 44 बकरियों की भी झुलसने से मौत हो गई. ग्रामीणों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

UP News: बस्ती (Basti) में दिवाली (Diwali 2023) की रात आग का तांडव देखने को मिला. झोपड़ीनुमा घर में लगी आग ने 44 बकरियों को निगल लिया. आग की लपटें देखकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे. आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला गांव का है. सीओ विनय चौहान ने बताया कि कुदरहा चौकी पर सूचना मिली कि सुअरहा कलां गांव निवासी नितराम के घर आग लग गई है.

44 बकरियों की झुलसकर मौत

सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई. उन्होंने बताया कि पीड़ित नितराम बकरी पालन का व्यवसाय करता है. झोपड़ीनुमा घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया था. भीषण अग्निकांड हादसे में 44 बकरियों की मौत हो गई. आग की लपटों में घर का सामान भी जलकर खाक हो गया. पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

घर का सामान भी हुआ स्वाहा 

उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. राजस्व विभाग की टीम को अवगत करा दिया गया है. पीड़ित को सहायता राशि दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि भीषण अग्निकांड में पीड़ित नितराम को लाखों का नुकसान हुआ है. नितराम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि रोशनी की रात घर में अंधेरा छा जाएगा. जानकारी के अनुसार नितराम घर गए हुए थे. बकरी पालन के शेड में आग की लपटों को ऊपर उठते देख दौड़ लगा दी. शेड के पास पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया.

शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. आग बुझाने के लिए पानी की बौछार की गई. बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने आग को काबू कर लिया. हादसे में बाइक, पंखा, इनवर्टर, बैटरी, कूलर, चारपाई सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया. आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा सुदीप कुमार यादव ने फायर ब्रिगेड को फोन किया. तब तक आग काबू में आ चुकी थी.

UP Politics: यूपी में कैसी होगी I.N.D.I.A गठबंधन की तस्वीर? 21 दिनों बाद हो सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget