एक्सप्लोरर

बस्ती में 8 साल के चोर का खौफ, साइकिल चोरी करने का 'मास्टरमाइंड' बना नन्हा बच्चा, पुलिस भी हैरान

Basti News: बस्ती में आठ साल के चोर के साइकिल चुराने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो बेहद शातिर तरीके से पलभर में साइकिल लेकर फरार होते हुए देखा जा सकता है.

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया है. यहां एक 8 साल के मासूम बच्चे ने साइकिल चोर गिरोह को भी पीछे छोड़ दिया है. पलक झपकते ही साइकिलें गायब करने वाले इस 'नन्हे चोर' के कारनामे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस आठ साल के चोर की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. 

बस्ती शहर का कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ला में इन दिनों एक 8 साल के चोर ने आतंक मचा रखा है. मासूम चेहरा और फुर्ती ऐसी कि किसी शातिर चोर को भी पीछे छोड़ दे. इस बच्चे को देखकर लोग अब उसे मासूम चोर तक कहने लगे हैं. ये बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से कहीं ज्यादा शातिर अंदाज में एक के बाद एक साइकिलें चोरी कर रहा है. उसके इन कारनामों के कई वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जो लोगों को न सिर्फ चौंका रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी सोचने पर मजबूर कर रहे हैं.

बेहद शातिर तरीके से चुराता है साइकिलें
सीसीटीवी फुटेज में जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें ये बच्चा बेहद चालाकी से अपने मंसूबों को अंजाम देता दिख रहा है. एक वीडियो में बच्चा बड़े आराम से घर के खुले दरवाजे से अंदर दाखिल होता है और पल भर में साइकिल लेकर घर से फरार हो जाता है. दूसरे वीडियो में बच्चा एक झटके से साइकिल का ताला तोड़ देता है और उसे लेकर आराम से निकल जाता है. इस नन्हें चोर की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. कोई भी उसकी हरकतों पर भरोसा नहीं कर पा रहा है. 

इस घटना के बाद आवास विकास मुहल्ले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. अब घरों के बाहर खड़ी साइकिलों को भी अंदर रखा जा रहा है. कई लोगों ने अपनी साइकिलों में मजबूत ताले लगाने शुरू कर दिए हैं. इस मामले का बस्ती पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस के सामने चुनौती यह है कि एक बच्चे को कैसे पकड़ा जाए और उसके पीछे की सच्चाई क्या है. क्या यह बच्चा किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा है? क्या उसे बहकाया जा रहा है. 

यह सिर्फ एक चोरी का मामला नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक चुनौती भी है. हमें यह भी समझना होगा कि आखिर क्यों बच्चे इस तरह के अपराधों की ओर धकेल दिए जाते हैं. क्या समाज को ऐसे बच्चों के लिए और अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है? पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस बच्चे की तलाश की जाएगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget