एक्सप्लोरर

UP News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो किया गिरफ्तार, जमीन पैमाइश के बदले मांग रहा था मोटी रकम

Basti News: कानूनगो की गिरफ्तारी से विकासखंड कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जमा होते देख एंटी करप्शन की टीम कानूनगो को अपने साथ बस्ती कोतवाली लेकर चली आई.

बस्ती जिले में रिश्वतखोर कानूनगो रंगे हाथों पकड़ा गया है. कानूनगो अनिल श्रीवास्तव पर जमीन की पैमाइश के लिए मोटी रकम मांगने का आरोप है. कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी इशरार जमीन की पैमाइश का अधिकारियों से आदेश प्राप्त कर लिया था. कानूनगो अनिल श्रीवास्तव इशरार से पैमाइश के नाम पर मोटी रकम मांगने लगा. पीड़ित इशरार गरीबी का हवाला देता रहा. लेकिन घूसखोर कानूनगो पर गरीब की इशरार की फरियाद का असर नहीं हुआ.

रिश्वतखोर कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

आखिरकार इशरार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन की टीम से कर दी. जांच पड़ताल में फरियादी का आरोप सही पाया गया. एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. फरियादी को रिश्वत की रकम के साथ कप्तानगंज विकासखंड भेजा गया. कानूनगो अनिल श्रीवास्तव भी घूस की रकम लेने ब्रेजा कार से पहुंचा. गुरुवार की सुबह रिश्वत की रकम पीड़ित से कानूनगो कार में बैठकर ले रहा था. घात में लगी एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत की रकम लेते कानूनगो को रंगे हाथों धर दबोचा.

जमीन पैमाइश के बदले ले रहा था रकम

कानूनगो की गिरफ्तारी से विकासखंड कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जमा होते देख एंटी करप्शन की टीम कानूनगो को अपने साथ बस्ती कोतवाली लेकर चली आयी. आरोपी अनिल श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. फरियादी ने बताया कि जमीन की पैमाइश करवाना मुश्किल हो गया था. बिना मोटी रकम लिए कानूनगो पैमाइश करने को तैयार नहीं हो रहा था. काफी चक्कर लगाने के बाद एंटी करप्शन टीम को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी. कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई से विकासखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को अफरा तफरा का माहौल रहा. 

UP News: कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए योगी सरकार है तैयार, ब्रजेश पाठक बोले- 'घबराने की जरूरत नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget