एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बस्ती में बोले अमित शाह- BJP ने यूपी से मच्छर और माफिया दोनों का किया सफाया, मुख्तार अंसारी पर कही ये बड़ी बात

UP Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्ती में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश से मच्छर और माफिया दोनों का सफाया कर दिया है.

UP Assembly Election 2022: बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा के नेशनल इंटर कॉलेज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश से मच्छर और माफिया दोनों का सफाया कर दिया है. बीजेपी सरकार के पहले प्रदेश की जनता मच्छर और माफियाओं से त्रस्त थी. बीजेपी सरकार आने के बाद इन दोनों का सफाया प्रदेश से हो गया. वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश एक तरफ धर्म और एक तरफ जाति के चश्मे से देखते हैं. हम सबका साथ सबका विकास करते हैं.

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी समर में विपक्षी सपा बसपा और कांग्रेस पार्टियों को जमकर लताड़ लगाई अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में सुशासन के दावे करते हुए सपा की सरकारों में गुंडाराज भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए अमित शाह ने कहा कि पहले प्रदेश में कट्टे छर्रियाँ बनते थे लेकिन अब प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है और उसमें गोले बन रहे हैं जो सीधे पाकिस्तान में गिराए जा रहे हैं मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सभी से 300 सीटों का संकल्प दिलाते हुए प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने की अपील की है.

गृह मंत्री अमित शाह ने किया ये बड़ा दावा

अपने भाषण की शुरुआत में ही गृह मंत्री अमित शाह ने मौजूद जनसमूह से 300 सीटों की संकल्प के साथ मुट्ठी भींचकर प्रचंड आवाज में भारत माता की जय के नारे लगवाए और महाराजा सुहेलदेव को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की अपने भाषण में उन्होंने कहा कि चार चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है और चार चरणों में यह सुनिश्चित हो चुका है कि सपा, बसपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में आजम खान मुख्तार अंसारी अतीक अहमद जैसे लोग कहां हैं यह सब जानते हैं एक बार फिर कमल का बटन दबाएं तो ऐसे कई लोगों की जेल जाने के लिए लाइने लगी हुई है. अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दो उच्च शिक्षा के लिए तैयार हुए युवाओं को लैपटॉप और टेबलेट साथ ही उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर भूपेश बघेल ने कसा तंज, जानें- क्या कहा?

UP Election: जातिवाद को लेकर राजा भैया ने लगाया बड़ा आरोप, भरी जनसभा में कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget