एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सत्ता के लालच में कुछ भी...', अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा बयान

UP News: अजय राय ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में कुछ भी करने को वो तैयार हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर एक्शन पर दिए गए आदेश को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा.

Basti News: कांग्रेस कमेटी के यूपी अध्यक्ष अजय राय आज बस्ती जनपद में अपने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई परीक्षा गिरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और उन्हें आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन भी किया.

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देश प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रकाश करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी के पीछे दौड़ने वाले और उनके कार्यक्रम से पहले जाकर झाड़ू लगाने वाले सत्ता के लालच में कुछ भी करने को तैयार हैं.

माफियाओं पर योगी सरकार फूल बरसा रही
वहीं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बुलडोजर एक्शन पर दिए गए आदेश का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का स्वागत करती है. योगी सरकार के बुलडोजर मॉडल को गरीबों का दुश्मन बताते हुए कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई सिर्फ गरीब के घर को गिराने के लिए किया जा रहा है. जबकि अमीर और माफियाओं पर योगी सरकार फूल बरसा रही है.

वहीं देश के सबसे अहम मुद्दे जातीय जनगणना के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जातीय जनगणना देश की मांग है और देश हित में यह कार्य जरूर होना चाहिए. इसके लिए कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक हर प्रकार का संघर्ष करेगी. वही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में शरण लेने को गलत ठहराते हुए कहा कि बंगाल के जितने भी हिंदू शरणार्थी हैं. उन्हें आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं अपने देश में आने दे रहे हैं. सिर्फ शेख हसीना कोई देश में छुपाना कहां तक उचित है.

आने वाला समय अब कांग्रेस का
 हरियाणा सहित चार राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय शंकर ने कहा कि आने वाला समय अब कांग्रेस का है. इन सभी राज्यों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी. वहीं हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस सवाल का जवाब देगा. वही पुरानी पेंशन को नए तरीके से लागू करने के सवाल पर अजय राय ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अभी तक इस तरह की कोई स्कीम सरकार ने लागू नहीं की है या सिर्फ उनके झूठे वादे हैं.

ये भी पढ़ें: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, इस मुद्दे पर होनी है बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget