एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में खाद की कालाबाजारी का पर्दाफाश, एडीएम ने मारा छापा, सचिव पर मुकदमा दर्ज

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर किसानों का हक मारने का काला खेल चल रहा है. खूब धड़ल्ले से चल रही यूरिया की कालाबाजारी पर ADM ने छापेमारी की.

Basti News:  किसानों के हक पर डाका डालने वाले काला बाजारियों पर प्रशासन ने आखिरकार शिकंजा कस दिया है. एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसने यूरिया की कालाबाजारी के एक बड़े नेटवर्क को बेनकाब किया है. यह सनसनीखेज मामला बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक से सामने आया है, जहां साधन सहकारी समिति चरकैला में यूरिया की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का खेल चल रहा था.
 
प्रशासन की टीम ने की बड़ी कार्यवाई
जिला प्रशासन की एक तेज-तर्रार टीम ने धमाकेदार छापेमारी की, जिसने इस काले कारोबार की परतें उधेड़ दीं. इस टीम का नेतृत्व खुद ADM प्रतिपाल सिंह चौहान और SDM सदर शत्रुघ्न पाठक कर रहे थे. छापेमारी में स्टॉक में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद समिति के सचिव राजू मिश्रा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने का सख्त आदेश जारी किया गया. इस कार्रवाई से न केवल कालाबाजारियों में हड़कंप मच गया है, बल्कि पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल छा गया है.
 
यहां से शुरू हुआ पूरा मामला 
पूरे मामले की शुरुआत बुधवार दोपहर 3 बजे हुई. प्रशासन की टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए सबसे पहले कुदरहा पेट्रोल पंप के सामने स्थित रामचंद्र क्रय-विक्रय समिति पर छापा मारा. दुकान के मालिक ने जांच टीम को 28 फरवरी का एक पुराना चालान दिखाया. लेकिन, जब अधिकारियों ने ई-पास मशीन में स्टॉक की जांच की, तो आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे. मशीन में 500 बोरी यूरिया का स्टॉक दर्ज था, जो दिखाए गए भौतिक चालान से मेल नहीं खा रहा था. यह शुरुआती विरोधाभास ही गड़बड़ी की पहली कड़ी थी.
 
इस पहली अनियमितता को पकड़ते ही, टीम का संदेह पुख्ता हो गया. बिना समय गंवाए, प्रशासनिक टीम सीधे चरकैला की साधन सहकारी समिति पहुंची. लेकिन वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था – समिति का कार्यालय ताला बंद मिला! अधिकारी समझ गए कि कुछ बड़ा गड़बड़ है. टीम ने तत्काल समिति के सचिव राजू मिश्रा को फोन कर मौके पर हाजिर होने का निर्देश दिया.
Basti News: बस्ती में खाद की कालाबाजारी का पर्दाफाश, एडीएम ने मारा छापा, सचिव पर मुकदमा दर्ज
 
जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सचिव के आने के बाद जब जांच आगे बढ़ी, तो AR कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव ने टीम को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने खुलासा किया कि समिति ने 24 मई को 500 बोरी यूरिया का उठान किया था. लेकिन, जब स्टॉक रजिस्टर का गहन मिलान किया गया, तो चौंकाने वाला घोटाला सामने आया. रजिस्टर में दिखाया गया कि 28-29 अप्रैल को 150 बोरी और 30-31 मई को 200 बोरी यूरिया का वितरण किया गया था. सबसे बड़ी विसंगति यह थी कि इन कथित वितरणों के सामने किसानों के नाम गायब थे! यानी, यह यूरिया कागजों पर तो वितरित दिखा दिया गया था, लेकिन असल में इसे काला बाजार में मोटी कीमत पर बेचा जा रहा था, जिससे गरीब और जरूरतमंद किसान वंचित रह गए.
 
ADM ने अपनाया सख्त रुख
ADM प्रतिपाल सिंह चौहान ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "यह कालाबाजारी का पुख्ता सबूत है! किसानों के हक पर कोई डाका डाले, यह हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमने तत्काल सचिव राजू मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने का फरमान सुनाया है. 
 
वायरल वीडियो ने बिगाड़ा कालाबाजारियों का खेल
छापेमारी के दौरान एक निजी दुकान पर भी स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिससे कालाबाजारियों के बीच खलबली मच गई. यह कार्रवाई एक संदेश है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. इस पूरे काले कारनामे को उजागर करने में एक वायरल वीडियो ने अहम भूमिका निभाई. सूत्रों के मुताबिक, कुदरहा में ट्रक से यूरिया उतारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. इस वीडियो में यूरिया की हेराफेरी स्पष्ट रूप से दिख रही थी, जिसने पूरे मामले को सबके सामने ला दिया.
 
ताबड़तोड़ कार्यवाई ने उड़ाए सबके होश 
इस वीडियो के सामने आने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया, और ADM की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने कालाबाजारियों के होश उड़ा दिए. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस जांच का दायरा और कितना बढ़ेगा. सीसीटीवी फुटेज और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच से कौन-कौन से बड़े नाम बेनकाब होंगे? क्या समिति सचिव और अन्य दोषियों को उनके किए की कड़ी सजा मिलेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget