एक्सप्लोरर

पत्नी ने जेल भेजने का लगाया स्टेटस, फिर थाने के बाहर धमकाया, डरे सहमे पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

UP News: बरेली में 28 साल के युवक ने पत्नी द्वारा महिला थाने पर शिकायत के बाद घर लौटकर आते ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शव को पुलिस द्वारा बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Bareilly News: बरेली में 28 वर्षीय युवक ने पत्नी द्वारा की गई शिकायत के बाद महिला थाने से लौटकर आते ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि राज आर्य ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की धमकियों से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

दरअसल बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुंशी नगर में रहने वाले 28 साल के राज आर्य की लगभग 1 साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली सिमरन के साथ शादी हुई थी. बताया जा रहा है लगभग डेढ़ महीने पहले राज आर्य के घर एक बेटी का जन्म हुआ था. राज आर्य के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से राज की पत्नी सिमरन आए दिन घर में झगड़ा करती थी और उसके बाद मायके चली जाती थी. लगभग 10 दिन पहले उसके ससुराल वाले आए और घर में झगड़ा कर सिमरन और उसकी नवजात बेटी को अपने साथ शाहजहांपुर ले गए.

मृतक के भाई ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप
इसके बाद सोमवार को राज आर्य अपनी पत्नी और बेटी को लेने के लिए ससुराल शाहजहांपुर पहुंचा तो आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और धमकी दी कि पांच लाख रुपये देकर तलाक ले लेना वरना सबको जेल में सड़वा देंगे. इतना ही नहीं उल्टा राज आर्य और उसके परिजनों के खिलाफ उसकी पत्नी सिमरन ने बरेली के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत की जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने बुधवार को सिमरन और राज आर्य दोनों पक्षों को थाने बुलाया. दोनों पक्षों में कोई बात नहीं बनी.

राज आर्य के भाई का आरोप है कि सिमरन का एक भाई बरेली पुलिस में तैनात है और जब राज आर्य और उसके माता पिता महिला थाने से लौट कर घर आ रहे थे तो फिर रास्ते में राज आर्य को धमकाया गया और जेल भिजवाने की धमकी दी गई. जिससे परेशान होकर राज आर्य ने घर आते ही कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मामले में पुलिस ने क्या बोला? 
राज आर्य की आत्महत्या की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया. वहीं मृतक राज आर्य की पत्नी के इंस्टाग्राम पर पति को आज 10:30 तक जेल होने का स्टेटस वायरल हो रहा है. वहीं क्षेत्राधिकार थर्ड ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का है, फिलहाल मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

(बरेली से भीम मनोहर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली कर्मचारियों के निजीकरण विरोध को मिला कांग्रेस का समर्थन, अजय राय ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget