एक्सप्लोरर

Bareilly News: 'अगर 15 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', सपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

UP Crime News: बरेली में सपा नेता आबिद अली को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है. इस चिट्ठी में पंद्रह दिन के भीतर पद से इस्तीफा देने को कहा गया है.

SP Leader Abid Ali Death Threat: यूपी के बरेली में आंवला नगर पालिका के चेयरमैन और समाजवादी पार्टी के नेता आबिद अली को जान से मारने की धमकी मिली है. आबिद अली को 30 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक विभाग से धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें उन्हें 15 दिन के भीतर चेयरमैन पद से इस्तीफा देने को कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले में आंवला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

आंवला, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का विधानसभा क्षेत्र है. सपा के आबिद अली यहां नगर पालिका चेयरमैन पद पर हैं. 30 सितंबर को आबिद अली के घर रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र आया, जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर पद से इस्तीफा देने की बात कही गई थी. आबिद अली ने बताया कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें कहा गया कि अगर तुमने पंद्रह दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो तुम्हारी सुपारी दे दी गई है. पंद्रह दिन में तुम्हें जान से मार दिया जाएगा. 

आंवला थाने में केस दर्ज

आबिद अली ने कहा कि हमारे घर पर कार्यक्रम था, इसलिए हमने ये मामला पहले सीओ साहब की जानकारी में डाल दिया था. आज हम इस मामले में अपने समर्थकों के साथ तहरीर देकर आए हैं कि अगर हमारे साथ कोई भी घटना घटती है तो इस केस दर्ज करके कार्रवाई कीजिए. यहां पर पहले भी एक चेयरमैन की हत्या हो चुकी है, इसलिए हमने इसे हल्के में नहीं लिया और थाने में केस दर्ज करा दिया है. 

आबिद अली ने क्या कहा?

आबिद अली ने कहा कि हम प्रशासन से चाहते हैं कि जब मेरे जैसे पद पर रहने वाले व्यक्ति को धमकी की जा सकती है, तो आम जनता का क्या होगा. ऐसे में इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मुझे या किसी दूसरे शख्स को जानमाल का खतरा न हो. 

पूरा परिवार दहशत में

इस धमकी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है. 4 दिन बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक पत्र भेजने वाले का पता नहीं लगा सकी है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा. 

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के नाबालिग बच्चे जल्द आ सकते हैं बाहर? SC ने बाल कल्याण समिति को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget