एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामे पर पुलिस सख्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

Bareilly News: रविवार दोपहर कांवड़िये जल लेने जा रहे थे, तभी दूसरे समुदाय की महिलाएं और पुरुष इसे नयी परंपरा बताकर रास्ता घेर कर बैठ गए. इस वजह से घंटों अव्यवस्था बनी रही.

Bareilly News: बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र के तहत जोगी नवादा में कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान हंगामे को लेकर मंगलवार को पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक हिमांशु निगम ने मंगलवार को बताया कि थाने के उप निरीक्षक वकार अहमद ने एक समुदाय विशेष की अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ रास्ता रोककर माहौल खराब करने, अधिकारियों से अभद्रता करने व सरकारी कार्य में व्यवधान डालने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

निगम ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि रविवार दोपहर कांवड़िये जल लेने जा रहे थे, तभी दूसरे समुदाय की महिलाएं और पुरुष इसे नयी परंपरा बताकर रास्ता घेर कर बैठ गए. उन्‍होंने बताया कि इस वजह से घंटों अव्यवस्था बनी रही और पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाया, लेकिन वहां जमा लोग नहीं माने. इन लोगों पर रास्ता रोककर माहौल खराब करने का आरोप है, इसके साथ ही अधिकारियों से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है.

कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामा 

पुलिस ने सख्ती से रास्ता रोकने वालों को खदेड़ कर कांवड़ियों को कछला घाट के लिए रवाना किया. पुलिस ने अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ धारा 332 (सरकारी कार्य में व्‍यवधान), 353 (लोक सेवक पर हमला करना),186 (लोकसेवक के कार्यों में बाधा डालना) और 341 (किसी को गलत तरीके से रोकना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, मामले में बारादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है और जिले के नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने हिमांशु निगम को बारादरी का थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है.

पुलिस के साथ हुई झड़प

गौरतलब है कि बरेली जिले के बारादरी क्षेत्र में रविवार को निर्धारित मार्ग से अलग कांवड़ यात्रा निकालने के प्रयास के दौरान कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने रविवार को बताया था कि कांवड़िये बिना अनुमति के गैर परंपरागत मार्ग से यात्रा निकालना चाहते थे. उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे करीब छह घंटे तक अड़े रहे.

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कांवड़ियों को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के उग्र रवैये को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.कांवड़ियों पर बल प्रयोग किए जाने के कुछ ही घंटों बाद बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- UP News: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा से सटे यूपी के 11 जिलों में नाइट अलर्ट, गाड़ियों की चेकिंग के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget