एक्सप्लोरर

UP News: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा से सटे यूपी के 11 जिलों में नाइट अलर्ट, गाड़ियों की चेकिंग के निर्देश

Nuh Violence: आगरा के एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने दोनों जिलों की पुलिस को विशेष सतर्क रहने के लिए कहा गया है. हरियाणा की तरफ से आने वाली गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं.

Haryana Violence: हरियाणा के मेवात (Mewat) और नूंह (Nuh) में हुई हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश (UP) के सीमावर्ती जिलों को रात्रि में गश्त बढ़ाकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अलीगढ़, शामली और गौतम बुद्ध नगर पुलिस को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. मथुरा और अलीगढ़ में 84 कोसी परिक्रमा के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा रखने के लिए गए निर्देश जारी हुए हैं.

एडीजी जोन आगरा राजीव कृष्णा ने दोनों जिलों की पुलिस को विशेष सतर्क रहने के लिए कहा गया है. हरियाणा की तरफ से आने वाली गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं. रात में हरियाणा के तरफ से आने वाले संदिग्धों पर नजर रखकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी मुख्यालय ने सभी 11 जिलों को अलर्ट जारी किया है.

वीएचपी की ओर से यात्रा निकालने की बाद हुई हिंसा

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली जा रही यात्रा को रोकने की भीड़ की तरफ कोशिश किए जाने के कारण भड़की हिंसा में सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और शहर के सेक्टर-57 में एक मस्जिद पर भीड़ के हमले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और इसी के साथ राज्य में इस हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने नूंह में हुई घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार देते हुए कहा कि वर्षों से हर साल सामाजिक यात्रा निकलती रही है और 31 जुलाई को भी इस यात्रा का आयोजन किया गया.

अभी तक 5 लोगों की मौत- खट्टर

खट्टर ने कहा कि कुछ लोगों ने न केवल यात्रा पर, बल्कि पुलिस पर भी आक्रमण किया और परिणामस्वरूप यात्रा को भंग किया गया तथा आगजनी की घटनाएं हुई, गाड़ियां जला दी गईं. खट्टर ने बताया कि इन घटनाओं में अभी तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें 2 पुलिसकर्मी शामिल हैं.उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों का इस घटना की वजह से जान-माल का नुकसान हुआ है, उन लोगों को मुआवजा दिया जाएगा."

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी पर CM योगी के बयान का बागेश्वर बाबा ने किया समर्थन, धीरेंद्र शास्त्री बोले- कुरआन में कहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget