एक्सप्लोरर

बरेली में धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, गरीबों को शादी का लालच देकर कराते थे धर्मांतरण, 4 गिरफ्तार

Bareilly News: यूपी के बरेली में धर्मांतरण के खेल का खुलासा हुआ है, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. इनके 21 बैंक खातों में लाखों रुपये के चंदे का लेन-देन की जानकारी मिली है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. इस में इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपियों के 21 बैंक खातों में लाखों रुपये के चंदे का लेन-देन की जानकारी भी मिली है. शुरुआती जांच में इनका नेटवर्क देशभर में फैला होने के सबूत मिले हैं.

बरेली के भुता इलाके में मुस्लिम धर्मांतरण का बड़ा खेल चल रहा था. पुलिस का कहना है कि आरोपी गरीब और मजबूर लोगों को शादी कराने का लालच और पैसों की प्रलोभन देकर धर्मातरंण के लिए उकसाते थे और उनका धर्मांतरण कराते थे. 

धर्मांतरण के चार आरोपी गिरफ़्तार

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों अब्दुल मजीद, सलमान, आरिफ और फहीम को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से 22 खातों के जरिए करीब 13 लाख रुपये के चंदे का पता चला है. बताया जा रहा है कि आरोपी भारत के कई राज्यों में फैले नेटवर्क से जुड़े हुए थे और वहां से भी इन्हें धर्मांतरण कराने के लिए आर्थिक मदद मिलती थी.

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण दक्षिण अंशिका वर्मा ने कहा कि भुता थाने में अखिलेश नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे का धर्मांतरण कराया जा रहा है. जांच में खुलासा हुआ कि हामिद और बृजपाल के साथ ही एक नाबालिग को भी धर्मांतरण के लिए फंसाया गया. 

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये गैंग काफी समय से इस इलाके में सक्रिय था. इनके निशाने पर ग़रीब और कमजोर वर्ग के लोग होते थे, जिन्हें पैसों और शादी कराने का लालच देकर ये धर्मांतरण कराते थे. 

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

बरेली पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर बड़ी राहत की सांस ली है. हालांकि पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और उन्हीं लोगों को निशाना बनाते थे जो पहले से ही गरीबी या मजबूरी से जूझ रहे थे. 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि क्या इनके साथ कोई और भी लोग जुढ़ हैं. इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

इनपुट- भीम मनोहर

संभल में प्राचीन शिव मंदिर से हटाई साईं बाबा की प्रतिमा, कहा- हमारे ग्रंथों में इनका विवरण नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget