एक्सप्लोरर

बरेली गोलीकांड के दो मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद घायल

Bareilly News: पुलिस के अनुसार केपी यादव रिठौरा नगर पालिका का सदस्य है तथा उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं और सुभाष लोधी के खिलाफ भी 13 मामले दर्ज हैं.

UP News: बरेली जिले के इज्जतनगर में हुई गोलीबारी और आगजनी की घटना के दो ‘मुख्य साजिशकर्ताओं’ को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पैरों में गोली लगने से घायल दोनों मुख्य साजिशकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया, ‘‘पीलीभीत बाईपास पर 22 जून को हुई गोलीबारी और आगजनी की घटना के मुख्य साजिशकर्ता केपी यादव और सुभाष लोधी को शनिवार रात पुलिस दल के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.’’

भाटी ने कहा, ‘‘केपी यादव और सुभाष लोधी ने इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर एक जमीन खाली कराने के लिए मुख्य आरोपी राजीव राणा से 30 लाख रुपये लिए थे जिसके एवज में उन्होंने गोलीबारी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल बरामद की हैं.’’

पुलिस के अनुसार केपी यादव रिठौरा नगर पालिका का सदस्य है तथा उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं और सुभाष लोधी के खिलाफ भी 13 मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 22 जून को मुख्य आरोपी राजीव राणा और दूसरे पक्ष के आरोपी आदित्य उपाध्याय के बीच उपाध्याय की मार्बल की दुकान के पास स्थित एक भूखंड के कब्जे को लेकर हिंसक झड़प हो गई.

उसने बताया कि अपने बेटों और 40 से 50 साथियों के संग आये राणा ने विवादित जमीन के पास खड़ी दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. घटना का एक कथित वीडियो सार्वजनिक हो गया.

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में लापरवाही बरतने के लिए इज्जतनगर थाने के प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. इतना ही नहीं, कुछ दिनों बाद ही राज्य सरकार ने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान का तबादला कर दिया. भाटी ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक राणा और उपाध्याय सहित दोनों पक्षों के 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पूर्व MLC हाजी इकबाल की मिर्जापुर वाली कोठी पर नोटिस चस्पा, 30 दिन में पेश होने के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget