एक्सप्लोरर

आखिरकार कानूनी रूप से भी एक हुए साक्षी-अजितेश, बदल गया साक्षी का सरनेम

साक्षी अजितेश की कहानी आप भूले नहीं होंगे। घरवालों के डर से भागकर उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया था और वीडियो जारी किया था। इसके बाद से ये मामला सुर्खियों में आ गया था।

बरेली, एबीपी गंगा। साक्षी अजितेश की शादी अब कानूनन रूप से भी मान्य हो गई। साक्षी ने इससे पहले प्रयागराज में मंदिर में सात फेरे लिए थे और हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब दोनों ने अन्तरजातीय विवाह का रजिस्ट्रेशन कराकर अब अपने विवाह पर मुहर लगवा ली। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद अब साक्षी मिश्रा का सरनेम बदल गया है और अब साक्षी नायक हो गई है। साक्षी ने अपने भाई के दलित दोस्त अजितेश के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन साक्षी का मामला तब सुर्ख़ियो में आया जब उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने विधायक पिता राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल से जान का खतरा बताया था।

कड़ी सुरक्षा में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुचे साक्षी अजितेश

साक्षी अजितेश आज कड़ी सुरक्षा में उप निबंधक कार्यालय में विवाह का पंजीकरण करवाने पहुंचे। साक्षी सुबह साढ़े 9 बजे ही रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और कुछ ही मिनटों में मैरिज का रजिस्ट्रेशन करवाकर चले गए। पुलिस अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से कल ही सारे इंतजाम करवा दिए थे और सुबह सबसे पहले ऑफिस खुलते ही गुपचुप तरीके से उप निबंधक द्वितीय के कार्यालय में पंजीकरण कराया।

आखिरकार कानूनी रूप से भी एक हुए साक्षी-अजितेश, बदल गया साक्षी का सरनेम

हाईकोर्ट में अजितेश के साथ हुई मारपीट से सबक लेकर गोपनीय तरह से कराया शादी का रजिस्ट्रेशन

दरअसल पुलिस ने हाईकोर्ट में अजितेश के साथ हुई मारपीट से सबक लेते हुए बड़े ही गोपनीय तरीके से साक्षी अजितेश का मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया। पुलिस को आशंका थी कि साक्षी शादी के बाद पहली बार बरेली आ रही है और ये बात अगर उसके विधायक पिता के चाहने वालो को लग गई तो साक्षी अजितेश की जान को खतरा भी हो सकता है। साक्षी अजितेश के शादी के रजिट्रेशन के वक्त अजितेश के पिता हरीश नायक गवाह रहे।

क्या है साक्षी अजितेश की शादी की कहानी

बता दें कि बिथरी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने वीर सावरकर नगर निवासी अपने दोस्त अजितेश के साथ जुलाई में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद साक्षी ने खुद को विधायक पिता से खतरा बताकर वीडियो वायरल किया था। साथ ही हाई कोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उन्हें दो महीने के अंदर शादी का रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश देते हुए सुरक्षा प्रदान की थी। उसी क्रम में साक्षी व अजितेश कड़ी सुरक्षा में बुधवार को यहां पहुंचे। उप निबंधक कार्यालय में साढ़े 9 बजे पिता हरीश नायक के साथ दोनों कार्यालय के अंदर पहुंचे। साक्षी ने नीले रंग का शूट पहन रखा था। अजितेश भी नीली रंग की टीशर्ट पहने थे। शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। फिर दोनों कार से निकल गए। इस बीच उनकी सुरक्षा में करीब 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। कार्यालय के बाहर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget