एक्सप्लोरर

Bareilly News: बस में सिगरेट पीना पड़ा भारी, कंडक्टर ने युवक को चलती बस से दिया धक्का, अस्पताल में भर्ती

Bareilly News: पीड़ित युवक बस से अपने दफ्तर रुद्रपुर जा रहा था. इस दौरान उसके हाथ में जलती हुई सिगरेट थी, जिसे देखकर बस कंडक्टर को गुस्सा आ गया और उसने युवक को चलती बस से धक्का दे दिया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली सी बात पर एक युवक को चलती बस से धक्का दे दिया गया और ये सब किसी और ने नहीं बल्कि खुद बस कंडक्टर ने किया, इस युवक की सिर्फ इतनी सी गलती थी कि उसके हाथ में जली हुई सिगरेट थी, लेकिन उसे समझा कर सिगरेट बुझाने की बजाय कंडक्टर ने खुद ही उसे सजा दे डाली और चलती हुई बस से उसे धक्का दे दिया, जिससे ये युवक घायल हो गया. 

चलती बस से युवक को धक्का देने की ये घटना बरेली की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम धर्मपाल है. धर्मपाल गुरुवार सुबह अपने घर से दफ्तर जाने के लिए निकला था. उसका दफ्तर रुद्रपुर में है जिसके लिए उसने बस ली. बस पकड़ते समय उसके हाथ में एक जली हुई सिगरेट थी और वो धूम्रपान कर रहा था. बस इसी बात पर बस के कंडक्टर को गुस्सा आ गया और उसने आव देखा न ताव, युवक को चलती हुई बस से नीचे की ओर धक्का दे दिया. इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता वो धड़ाम से नीचे सड़क पर जा गिरा. गनीमत ये रही कि उस वक्त पीछे से सड़क पर कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था. बस से गिरने की वजह से धर्मपाल को चोटें भी आईं हैं. 

बस से गिरने पर शख्स को आई कई चोटें

इस घटना के बाद धर्मपाल ने अपने भाई को फोन किया और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में कराई है. पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस बारे में और जानकारी देते हुए इज्जतनगर थाने के एसएचओ सतीश यादव ने कहा, " इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि हमें अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है." 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव की बढेगी मुश्किलें! लखनऊ की MP-MLA कोर्ट में हुई FIR, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget