Barabanki News: सपा नेता अरविंद सिंह गोप का बीजेपी पर हमला, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए की यह भविष्यवाणी
Lok Sabha Election 2024: अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ी हैं, रामपुर के चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किया गया, जनता बदलाव चाहती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बड़ा परिवर्तन 2024 में होगा.

Barabanki News: यूपी के उप-चुनाव (UP Byelection) में समाजवादी पार्टी को मिली जीत के बाद पार्टी के बड़े दिग्गज नेताओं ने आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा 2024 के चुनाव में पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बाराबंकी के अपने निजी आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा हैं कि लोकसभा 2024 के चुनाव में बिना अखिलेश के केंद्र में सरकार नहीं बन सकती.
अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ी है, हर वर्ग परेशान है, रामपुर के चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किया गया, जनता बदलाव चाहती है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि बड़ा परिवर्तन 2024 में होगा. निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़ेगी. इसी के साथ बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार से सब दुखी हैं.
पूर्व मंत्री ने कहा कि हम जनता के बीच में रहते हैं. समाजवादी पार्टी गरीब, नौजवान, किसान की पार्टी है. आज सरकार किसान नौजवानों की नहीं सुन रही है. आज नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं. पार्टी के प्रति लोगो का विश्वास था और बढ़ा है. जो चुनाव का परिणाम है, आगे आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी और आगे बढ़ेगी.
चुनाव को लेकर दिया ये जवाब
इसी के साथ बीजेपी के सपा पर गुंडागर्दी के आरोप पर उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार जब आती है, तो गरीब, किसान, नौजवान खुशहाल रहता है. उसके चेहरे पर मुस्कान होती है, बीजेपी सरकार में सब दुखी हैं. इतिहास गवाह हैं जब जनता सड़क पर आती हैं तो बड़े से बड़े लोग जनता के सामने हाथ जोड़ कर खड़े हो जाते हैं. आज जनता, गरीब, नौजवान किसान सब परेशान है. इस सरकार से सब बदलाव चाहते हैं.
मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत और खतौली की जीत ये बता रही है कि जनता बदलाव चाहती हैं. समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता निरंतर मेहनत परिश्रम कर रहे हैं. सब अखिलेश यादव के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. 2024 के चुनाव का जब परिणाम आएगा तो समाजवादी पार्टी पक्ष में बड़ा परिवर्तन आएगा.
यह भी पढ़ें:-
UP Politics: सपा में अहम होगा शिवपाल सिंह यादव का रोल, अखिलेश यादव दे सकते हैं ये दो जिम्मेदार


















