एक्सप्लोरर

यूपी के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के चलते रोडवेज बस पर गिरा पेड़, 5 की मौत

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब यूपी रोडवेड की चलती बस पर विशालकाय पेड़ गिर गया, इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हैं.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां यूपी रोडवेज की एक बस पर अचानक भारी भरकम पेड़ गिर गया. इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों को तत्काल मदद के निर्देश दिए हैं.

ये घटना मामला हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी. बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं, जिससे वह अचानक बस पर गिर पड़ा. 

यूपी रोडवेज की बस पर गिरा पेड़

पेड़ के गिरने से बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.  

इस हादसे में चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बीच, घटनास्थल से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर कुछ लोग फंसे हुए नजर आ रहे हैं. 

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को ₹05 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. 

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

कांग्रेस सांसद ने भी कही ये बात

बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बाराबंकी के ब्लॉक हरख में राजा बाजार के पास तेज बारिश के कारण बस पर पेड़ गिरने से कई यात्रियों की दुखद मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है. साथ ही प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. बता दें कि बाराबंकी में गुरुवार देर रात से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. 

UP: सीएम योगी की जबरा फैन, लखनऊ की युवती ने बांह पर बनवाया उनका टैटू, लिखा- 'माननीय प्रधानमंत्री'  

Input By : सतीश कश्यप
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget