एक्सप्लोरर

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में लगे हिंदू विरोधी नारे लगने का आरोप, AISA और ABVP की झड़प में कई छात्र घायल

BHU News: वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान AISA और ABVP की झड़प में कई छात्र घायल हो गए.

Varanasi News: सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इन दिनों अनेक मामलों को लेकर छात्र आक्रोशित नजर आ रहे हैं. बीते दो दिनों से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आज AISA और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों में झड़प हो गई. जिसके बाद दोनों तरफ से छात्रों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है. वहीं इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि 'सिंह द्वार पर आज हिंदू विरोधी नारे लगाए जा रहे थे. इसके अलावा मना करने के बावजूद हिंदू विरोधी नारे लगाते हुए इस प्रदर्शन की आड़ में AISA द्वारा अपना एजेंडा सेट किया जा रहा था.'

प्रदर्शन की आड़ में अपना नॉरेटिव सेट किया जा रहा: ABVP

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद BHU के अभय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि 'काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में सभी छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ जहां एक तरफ विश्वविद्यालय परिवार के सभी छात्र आक्रोशित हैं और इस नीति का विरोध कर रहे हैं. वहीं सिंह द्वार पर AISA के छात्र प्रदर्शन की आड़ में अपना देश विरोधी एजेंडा सेट कर रहे हैं. सिंह द्वार पर मौजूद छात्रों द्वारा हिंदू विरोधी नारेबाजी की गई.'

झड़प में घायल हुए छात्र

अभय सिंह ने बताया कि 'हिंदू विरोधी नारेबाजी कर रहे AISA के छात्रों का जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विरोध जताया तो वह हमलावर हो गए और मौके पर मौजूद विद्यार्थी परिषद की छात्राओं पर उन्होंने हमला बोल दिया. इस दौरान झड़प में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्राओं के हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी हैं. इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन में बैठे छात्र वर्तमान में BHU के छात्र नहीं है, वह बाहरी हैं. वहीं दूसरी तरफ AISA के छात्रों ने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस झड़प में AISA की भी छात्राएं घायल हुई हैं.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: बनारस के पप्पू चाय वाले की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने के लिए PMO से आया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget