एक्सप्लोरर

Balrampur News: यूपी की इस दरगाह पर नहीं होगा उर्स, छांगुर बाबा बना वजह, प्रशासन ने किया कैंसिल

Balrampur News: कई दिनों से चर्चा में चल रहा धर्मांतरण का आरोपी छांगुर बाबा अब एक दरगाह पर उर्स कैंसिल होने की वजह से सुर्खियों में आ गया है. प्रशासन ने दरगाह पर होने वाला उर्स कैंसिल कर दिया है.

बलरामपुर का उतरौला इलाका कभी आतंकवादी तो कभी छांगुर बाबा के नाम से देश और विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. छांगुर बाबा की आलीशान कोठी के ठीक पीछे चांद औलिया दरगाह है जिस पर हर वर्ष 13 जुलाई को उर्स मनाया जाता था.

इस उर्स में देश के तमाम जाने-माने शायर मुशायरे के लिए यहां पहुंचते थे. इस बार भी आयोजन की तैयारी थी और इसके लिए होडिंग बैनर भी लगा दिए गए थे लेकिन प्रशासन ने उर्स की अनुमति न देकर पानी फेर दिया है.

दरगाह के बगल में है छांगुर की कोठी
आपको बता दें की बलरामपुर जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर उतरौला क्षेत्र में मधपुर गांव में 'चांद औलिया दरगाह' स्थित है. इसी के ठीक बगल एक आलीशान कोठी भी खड़ी है जो जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की है. छांगुर बाबा का नाम धर्मांतरण के मामले में आने के बाद जब जांच शुरू हुई तो विदेशी फंडिंग और स्थानीय वा अन्य राज्यों में धर्मांतरण के कई मामले उजागर हुए.

इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने उसकी संपत्ति की जांच की तो उसके पांच बीघा में बनी आलीशान कोठी जिसका प्रयोग डिग्री कॉलेज के तौर पर होना था, जिसके बीच दो बिस्सा जमीन सरकारी निकली जिसको प्रशासन ने नोटिस देकर बुलडोजर से खाली करा लिया है. इसे खाली कराने में तीन दिन का समय लगा लेकिन प्रशासन ने आलीशान इमारत का एक हिस्सा ढहा दिया.

घटना से प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना
उतरौला के मधपुर जैसे छोटे इलाके में इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद प्रशासन बहुत ही चौकन्ना नजर आ रहा है. प्रशासन ने किसी भी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी है. उतरौला एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई को छांगुर बाबा व उनके सहयोगियों की बिल्डिंग के ठीक पीछे जो 'चांद औलिया दरगाह' बनी हुई है वहां उर्स का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ था, जिसकी तमाम होडिंग भी उतरौला क्षेत्र में लगाई गई थी, लेकिन इस उर्स में हजारों की संख्या लोग शामिल होते इसीलिए उर्स की अनुमति नहीं दी गई है. यह निर्णय जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लिया है.

उन्होंने बताया कि अभी कई सुरक्षा एजेंसी जमालुद्दीन और छांगुर बाबा व उनके सहयोगियों की जांच कर रही है ऐसे में इनकी बिल्डिंग का अगला गेट कार्रवाई के दौरान ढहा दिया गया था. इसके मकान में दाखिल होने का एक पिछला गेट है जो दरगाह के पास है ऐसे में अगर उर्स का आयोजन होता है तो तमाम टेंट, बल्ली और सजावट की जाएगी जिससे मार्ग अवरुद्ध होगा. इससे कभी भी अगर कोई भी जांच एजेंसी छांगुर बाबा मामले की जांच के लिए उनकी बिल्डिंग तक पहुंचती है तो उसे आने-जाने में भी असुविधा होगी इसलिए यह निर्णय लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget