एक्सप्लोरर

Road Accident: बलिया में सड़क हादसे के शिकार हुए सपा के युवा नेता, ऑटो पलटने से गई जान, दो घायल

UP News: बलिया में सपा के युवा छात्र नेता की मौत से मातम पसर गया. हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Road Accident in Ballia: बलिया में एक सपा नेता की सड़क हादसे में जान चली गई. दर्दनाक घटना खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव में हुई है. शनिवार (30 सितंबर) सुबह ऑटो पलटने से सपा के युवा नेता की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. ऑटो सवार सुनील यादव की उम्र 46 साल बताई गई है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ऑटो के नीचे कुत्ता फंसने की वजह से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया.

समाजवादी पार्टी में सड़क हादसे से मायूसी

ऑटो के पलट जाने की वजह से सपा नेता सुनील यादव की मौत हो गई. हादसे के दौरान ऑटो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते से क्षतिग्रस्त ऑटो को हटाया. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा. पुलिस ने शव का पंचनामा मौके पर किया. सिकंदरपुर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि घटना के समय ऑटो सिकंदरपुर की तरफ जा रहा था.

ऑटो पलटने से गई सुनील यादव की जान

सड़क हादसे में सुनील यादव की मौत पर सपा ने परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. मृतक सुनील यादव बजरंग डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे. समाजवादी छात्र सभा में भी जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद संभाला था. सपा के प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में सुनील यादव की असमय मौत पर गहरा दुख प्रकट किया गया. आद्या शंकर यादव ने कहा कि सपा ने एक जुझारू युवा नेता को खो दिया है. सुनील यादव की कमी पार्टी को खलेगी. उन्होंने मृतक के परिजनों को संवेदना संदेश भेजा. 

UP News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद कंपनी ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget