एक्सप्लोरर

UP News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद कंपनी ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

Kanpur News: कानपुर के एक व्यक्ति ने मशहूर उद्योगपति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. अब कंपनी की तरफ से जारी बयान में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई गई है.

Anand Mahindra News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद कार निर्माता कंपनी की सफाई आई है. महिंद्रा ने 18 महीने पुराने मामले में सफाई देते हुए कहा कि 2020 में निर्मित स्कॉर्पियो S-9 वैरिएंट में एयरबैग थे. प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "जांच के दौरान पाया गया कि एयरबैग में कोई खराबी नहीं थी." उन्होंने कहा कि मामला गाड़ी पलटने का था. बता दें कि कार निर्माता कंपनी महिंद्रा का जवाब कानपुर निवासी बुजुर्ग की धोखाधड़ी के आरोप पर आया है.

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद सफाई

बुजुर्ग शख्स के बेटे की कार दुर्घटना का शिकार हो गई थी. पिता ने बताया कि हादसे के वक्त बेटे ने सीट बेल्ट पहनी थी, इसके बावजूद एयरबैग नहीं खुले. सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत हो गई. बेटे की मौत से आहत पिता ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया. खबर के मुताबिक कानपुर की जूही कॉलोनी में राजेश मिश्रा रहते हैं. उन्होंने 2020 में बेटे अपूर्व मिश्रा के लिए महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो कार जरीब चौकी स्थित श्री तिरुपति ऑटो एजेंसी से 17 लाख रुपये में ली थी. 

उद्योगपति आनंद महिंद्रा के खिलाफ है मामला 

दो साल बाद यानी 2022 में बेटा दोस्तों के साथ लखनऊ गया. 14 जनवरी को वापसी के समय कानपुर में कोहरा ज्यादा होने के कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. राजेश मिश्रा का आरोप है कि सीट बेल्ट पहनने के बाजवदू कार में लगे एयरबैग नहीं खुले. इस वजह से बेटे की जान चली गई. उन्होंने कहा कि एयरबैग खुलने पर बेटे की जान बच सकती थी.

कंपनी की तरफ से दी गई सफाई में कहा गया कि गाड़ी पलटने की स्थिति में एयरबैग नहीं खुलते हैं. टेक्नीकल टीम ने अक्तूबर 2022 में विस्तृत जांच की थी. फिलहाल, मामला अदालत में विचाराधीन होने की वजह से ज्यादा नहीं बोला जा सकता है. जांच में अधिकारियों को कंपनी का सहयोग मिलेगा. पीड़ित परिवार के प्रति आनंद महिंद्रा की कंपनी ने संवेदना व्यक्त की है. 

Lok Sabha Election: क्या लोकसभा चुनाव से पहले बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन का कुनबा? सपा-कांग्रेस में तनातनी की ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget