एक्सप्लोरर

Ballia Crime News: बीच बाजार में थप्पड़ मारने पर शख्स ने लिया बदला, महिला की तलवार से गला काटकर की हत्या

Ballia Murder: यूपी के बलिया में महिला के थप्पड़ मारने से नाराज शख्स ने तलवार से हमला कर महिला की हत्या कर दी. इस हमले में महिला के परिवार के दो और सदस्य भी घायल हो गए.

Ballia Murder: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. जहां एक महिला के थप्पड़ मारने से एक युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने तलवार से गला काटकर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. ये वारदात बलिया (Ballia) जिले के बहेरी गांव का है. जहां रहने वाले दिलशाद अली ने शनिवार शाम को पड़ोस में रहने वाली महिला अरमाना के घर में घुसा और अपने अपमान का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी. इसके बाद रविवार की सुबह उसने बलिया जिले की कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. 

थप्पड़ का बदला तलवार से

खबर के मुताबिक दिलशाद अली उर्फ सोनू की बहन का अरमाना के चचेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके बाद हाल ही में दोनों ने शादी कर ली थी. कुछ दिन पहले दिलशाद का अरमाना से कुछ विवाद हो गया था जिसके बाद अरमाना ने उसे थप्पड़ मार दिया था. दिलशाद इसी बात से नाराज था और उसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए ये खौफनाक कदम उठा लिया. इस हमले में अरमाना को बचाने आए नूर आलम के माता-पिता भी बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि अरमाना की मौके पर ही मौत हो गई. 

निजी विवाद का बदला लेने के लिए हमला

एसपी बलिया राजकरण नैय्यर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "कोतवाली थाना क्षेत्र के बहेरी क्षेत्र के मूल निवासी दिलशाद अली अपने पड़ोसी अरमाना के घर अचानक पहुंचा और फिर निजी विवाद को लेकर उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अरमाना को बचाने की कोशिश में उनके परिवार के सदस्य कुर्बान शाह (60) और बदरुन्निशा (56) भी दिलशाद के हमले में घायल हो गए. बदरुन्निशा और शाह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है."

Independence Day 2022: अखिलेश यादव बोले- देश के सामने चुनौतियां, मंहगाई और बेरोजारी चरम सीमा पर, इन बातों का भी किया जिक्र

पुलिस ने दी ये जानकारी

एएसपी डीपी त्रिपाठी व सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला कि अरमाना अपने चचेरे भाई नूर आलम के साथ रहती थी. नूर आलम ने हाल ही में दिलशाद की बहन से शादी की थी. कुछ दिनों पहले दिलशाद और अरमाना के बीच हुए विवाद में उसने उसे थप्पड़ मार दिया था. इससे दिलशाद नाराज हो गया. 

ये भी पढ़ें- 

Independence Day 2022: CM योगी बोले- हम सबका साथ, सबका विकास की भावना से आगे बढ़े, यहां पढ़ें- संबोधन की बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget