एक्सप्लोरर

बलिया में दिल दहला देने वाला मामला, नाबालिग दलित किशोरी को गैंगरेप के बाद फांसी पर लटकाया

Ballia News: मृतक लड़की के पिता की माने तो दस महीने पहले मेरी बहु के साथ आरोपी युवकों ने छेड़खानी किया था, जिसका मुकदमा दर्ज कराया था. उस मुकदमें में मेरी पुत्री चश्मदीद गवाह थी.

UP News: यूपी के बलिया में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ 4 युवकों द्वारा गैंगरेप कर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक लड़की के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला नरही थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

मृतक लड़की के पिता की मानें तो दस महीने पहले मेरी बहु के साथ आरोपी युवकों ने छेड़खानी किया था, जिसका मुकदमा दर्ज कराया था. उस मुकदमें में मेरी एकलौती पुत्री चश्मदीद गवाह थी. जिसको लेकर आरोपी युवक कई बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे. आज जब हम घर पर नही थे दो बजे घर आये तो घर में मेरी लड़की का शव लटका मिला. मेरी बेटी को घर पर अकेला पाकर आरोपियों ने गैंगरेप कर फांसी के फंदे पर लटका दिया.

भीम आर्मी व सपा ने सख्त कार्रवाई की मांग की

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ो समर्थक मृतक बच्ची के घर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है. उच्च अधिकारी को फोन पर अवगत कराते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद भी परिवार के सुरक्षा के लिए एक होमगार्ड तक तैनात नहीं है.

घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक संग्राम सिंह यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए. सपा विधायक ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर पुलिस को चेतावनी दिया है कि पीड़ित को न्याय नही मिला तो हम इसके लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वहीं इस मामले में एएसपी बलिया कृपा शंकर ने बताया कि जनपद बलिया के नरही थाना अन्तर्गत चार जुलाई  को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम की एक युवती जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है. उसने अपने घर की झोपड़ी में साड़ी के फंदे में लटकी हुई है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और पोस्टमार्टम को भिजवाया. मृतका के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही साक्ष्य के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस, ये कितना पावरफुल, कितने तरह के Notice जारी करता है इंटरपोल
क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस, ये कितना पावरफुल, कितने तरह के Notice जारी करता है इंटरपोल
दिल्ली जा रहे अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया, ले जाए गए देवरिया
दिल्ली जा रहे अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया, ले जाए गए देवरिया
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी

वीडियोज

Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?
UP News: यूपी BJP चीफ का नाम फाइनल, इस दिन होगी अनाउंसमेंट | UP BJP Chief
अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका
US vs China Trade War: 47% Tariffs भी नहीं रोक पाए China का असली मास्टरमाइंड प्लान क्या है?
Varanasi में छात्रों का बवाल, पुलिस ने किया हिसाब ! | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस, ये कितना पावरफुल, कितने तरह के Notice जारी करता है इंटरपोल
क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस, ये कितना पावरफुल, कितने तरह के Notice जारी करता है इंटरपोल
दिल्ली जा रहे अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया, ले जाए गए देवरिया
दिल्ली जा रहे अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया, ले जाए गए देवरिया
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
Border 2 Teaser Launch: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आएंगे सनी देओल, इस दिन लॉन्च होगा टीजर
पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आएंगे सनी देओल, इस दिन लॉन्च होगा टीजर
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Embed widget