एक्सप्लोरर

Ballia Crime News: जमीन विवाद को लेकर आमने-सामने आए पड़ोसी, 30 राउंड फायरिंग, घटना CCTV में कैद

Uttar Pradesh News: मुकेश सिंह पहले से खरीदी अपनी जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहे थे. तभी गांव के ही चार लोग मुंह बांध कर आए और फायरिंग करने लगे.

UP Crime News: यूपी के बलिया में जमीन की बाउंड्री वाल के निर्माण को लेकर असलहे से फायरिंग हुई. असलहा लहराते और फायरिंग करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच कर रही है. 

आरोपी जमीन पर कब्जा करने आये थे

असलहे से फायरिंग करने और लोगों के इधर उधर भागने की सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें यूपी के बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र की है. जहां आज मुकेश सिंह पहले से खरीदी अपनी जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहे थे. तभी गांव के ही चार लोग मुंह बांध कर आए और फायरिंग करने लगे, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पीड़ित मुकेश सिंह की माने तो वो अपने जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहा था. तभी चार लोग मुंह बांध कर आये और 30 राउंड फायरिंग किए. इनमें से 2 लोगों को उन्होंने पहचान लिया. उन्होंने कहा कि उनके पड़ोस के ही ज्ञानेंद्र सिंह और राघवेंद्र सिंह उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे. फाइरिंग के बाद वहां मौजूद मजदूर भाग गए.

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मानें तो आज बांसडीह रोड के शीतल दवनी में एक सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश सिंह के द्वारा अपना निर्माण कार्य कराया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मुकेश सिंह द्वारा पहले जमीन खरीदी गई थी. इनके विपक्षी ज्ञानेंद्र और राघवेन्द्र से उनका विवाद चल रहा था. इस जमीन को लेकर आज मुकेश अपना निर्माण कार्य करा रहे थे. पुलिस ने बताया कि मुकेश का आरोप है कि विपक्षी आये और यहां पर फायरिंग करने लगा. पुलिस ने कहा कि मुकेश ने दो नामजद का नाम बताया, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. अभी तक किसी को चोट लगने की या गोली लगने की कोई सूचना नहीं मिली है. 

उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम द्वारा भी यहां पहले लेखपाल और नायब तहसीलदार की टीम का गठन किया गया था. उसके अनुपालन के आदेश में एसडीएम ने लिखा है कि विपक्षी द्वारा यहां पर किसी प्रकार का हस्तक्षेप ना किया जाए. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद इसकी जांच की जा रही है. उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकेश सिंह ने दो नामजद के नाम दिये हैं, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

Ayodhya News: संत परमहंस ने आफताब की फोटो पर घोंपी तलवार, कहा- 'मिल जाता तो करता 100 टुकड़े'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

India में तेजी से फैल रहा Nipah virus, Kerala के बाद इस राज्य में फैला वायरस । West Bengal
दुनियाभर के देशों के लिए ट्रंप का ऐलान कहा कि , Iran से Trade किया तो लगेगा अतिरिक्त 25% टैरिफ
कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
Weird Drinks: बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
Embed widget