एक्सप्लोरर

प्रयागराजः बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, मकान पर चला सरकारी बुलडोजर

प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद की एक और अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई आज की जा रही है. अतीक के एक मकान पर भी आज सरकारी बुलडोज़र चल रहा है. अफसरों के मुताबिक चकिया स्थित आवास के बाहरी हिस्से में कुछ निर्माण नक़्शे के विपरीत अवैध तरीके से बनाया गया था. इसी अवैध निर्माण को आज गिराया जा रहा है. इसी मकान में बाहुबली अतीक का परिवार रहता है.

ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुई. पीडीए, पुलिस और प्रशासनिक अमला बाहुबली अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के कुछ हिस्से को गिराने की कार्रवाई कर रहा है. सबसे पहले अतीक अहमद के घर का गेट तोड़ा गया. इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी भी घर में मौजूद थी.

बड़े एरिया में बना पुश्तैनी मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण मानचित्र के विपरीत मकान बनाए जाने को लेकर कार्यवाही करने की बात कह रहा है. चकिया स्थित अतीक अहमद का यह पुश्तैनी मकान काफी बड़े एरिया में बना हुआ है, जिसकी लागत करोड़ों में बताई जा रही है.

दर्जनों संपत्ति कुर्क अब तक बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की एक दर्जन से ज्यादा संपत्तियों को कुर्क किया गया है. इसके साथ ही कई संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया है. पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान में उनका पूरा परिवार और उनके भाई अशरफ का भी परिवार रहता है.

बिना नोटिस हुई कार्रवाई अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने कहा है कि ध्वस्तीकरण को लेकर पीडीए या फिर प्रशासन ने उन्हें कोई जानकारी या कोई नोटिस नहीं दिया है. उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ बदले की कार्यवाही से करने का भी आरोप लगाया है. इस दौरान पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

मथुराः प्रेमिका से मिलने गया था युवक, गांव वालों ने पीट-पीट कर मार डाला, 7 पर केस दर्ज मुरादाबादः बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण, अब तक 129 लोगों की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget