एक्सप्लोरर

बहराइच स्थित राइस मिल में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, तीन श्रमिकों को कराया गया भर्ती

UP News: बहराइच स्थित राइस मिल में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम योगी ने घटना पर संज्ञान लेते हुए उचित इलाज के निर्देश प्रशासन को दिए.

Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले में दरगाह थाना क्षेत्र स्थित एक चावल मिल में शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) की सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई. चावल मिल में उठे धुएं में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तीन मजदूरों को भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है. घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने मामले पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने मजूदरों के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी है.

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, राजगढ़िया चावल मिल के ‘ड्रायर’ में नमी आने के कारण धुआं उठने पर कुछ मजदूर वहां पहुंचे, लेकिन धुआं इतना अधिक था कि वे वहीं बेहोश हो गये. उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड टीम ने वहां पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकाला.

तीन मजदूरों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस  संबंध में अग्निशमन अधिकारी विशाल गोंड ने कहा, "मुझे सूचना मिली कि राजगढ़िया फूड्स में आग लग गई है. हमने दो दमकल गाड़ियां भेजीं. हमने देखा कि ड्रायर से धुआं निकल रहा था. धुएं का कारण जानने के लिए आठ लोग ऊपर चढ़े. धुएं के कारण वे बेहोश हो गए. हमारी टीम ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. हमने कुल 8  लोगों को बाहर निकाला. डॉक्टर से पता चला है कि उनमें से पांच की मौत हो गई और तीन का इलाज चल रहा है."

सीएम योगी ने घटना पर लिया संज्ञान
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

ये भी पढ़ें : जुमे की नमाज से पहले मौलाना खालिद रशीद ने मुस्लिमों से की बड़ी अपील, कहा- दुआ करें कि...
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget