एक्सप्लोरर

Baghpat News: शराब पीने से मना करने पर सुला दिया मौत की नींद, पिता-चाचा और बुआ की गला दबाकर कर दी हत्या

Baghpat Crime News: एसपी, एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की. उधर, यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी तीनों को सल्फास देकर मारने का प्रयास किया था.

Uttar Pradesh News: बागपत (Baghpat) जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा में शराब पीने से मना करने और खर्चा न देने से क्षुब्ध एक युवक ने अपने पिता, चाचा और बुआ को गला दबाकर मार डाला. आरोपी ने रात के समय तीनों को नींद की गोलियां दी और उसके बाद जब वह नशे में सो गए तो एक-एक कर गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने सुबह इस घटना की जानकारी 25 किलोमीटर दूर सिरसली गांव में जाकर अपने फूफा को दी तो हड़कंप मच गया. सूचना के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने भी घटना का निरीक्षण किया. आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

शबगा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय ऋषिपाल का इकलौता बेटा 26 वर्षीय अंजल उर्फ मालू गांव में अपने पिता के पास ही रहता है. अंजल की आठ साल पहले आजमगढ़ जनपद की रहने वाली पूजा से शादी हुई थी. उनके दो बेटी और दो बेटे हैं. ऋषिपाल के पास ही उसकी बड़ी बहन 62 वर्षीय बीरमति और छोटा भाई श्रीपाल रहते थे. श्रीपाल की शादी नहीं हुई है. अंजल शराब पीने का आदी था, जिसके कारण परिवार के लोग उसे खर्चा नहीं देते थे और वह अपने नाम कृषि भूमि भी कराना चाहता था. इससे अंजल खुश नहीं था. इन्हीं तीनों कारणों से अंजल ने रात के समय अपने पिता, चाचा और बुआ को नींद की गोलियां खिला दी और वह जब नशे में आ गए तो उसने एक-एक कर तीनों का गला दबा दिया. 

पहले भी किया था मारने का प्रयास
सुबह वह अपनी दूसरी बुआ सरोज के घर 25 किलोमीटर दूर सिरसली गांव में पहुंचा और फूफा विक्रम और फुफेरे भाई अमित को घटना की जानकारी देकर फरार हो गया, जिसके बाद सूचना छपरौली पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई. एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ सवि रत्न सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की. उधर, यह भी बताया जाता है कि आरोपी ने पहले भी तीनों को सल्फास देकर मारने का प्रयास किया था.

एसपी ने क्या बताया
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आज सुबह लगभग 11 बजे थाना छपरौली में शबका गांव में सूचना आई थी, तीन व्यक्ति जिनका नाम श्रीपाल, वीरपाल और वीरमति था की हत्या कर दी गई है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो यह तथ्य सामने आया कि रिशिपाल का बेटा है अंजल उर्फ मालू ने ये हत्याएं की हैं, उसने अपने फूफारे भाई को भी यह चीज बताई थी. इस संबंध में तहरीर भी प्राप्त हुई है. अंजल उर्फ मालू आरोपी  है और हमने उसको हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ कर रहे हैं. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. कानून व्यवस्था बनी हुई है. पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि अंजल उर्फ मालू ऋषिपाल का बेटा है. उसने आपने पिता चाचा और बुआ को मारा है. वह नशा करता था और परिवार इससे खुश नहीं था. वे इसको खर्चा नहीं देते थे, इसी से परेशान होकर इसने हत्या की है.

Suar Bypoll 2023: इस फिल्म अभिनेत्री को BJP बनाने जा रही उम्मीदवार? अपना दल से खींचतान के बीच आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget