एक्सप्लोरर

UP: राकेश टिकैत ने 15 अगस्त को दी 'ट्रैक्टर कांति' की चेतावनी, गन्ना भुगतान को लेकर किसानों को दी ये सलाह

Rakesh Tikait in Baghpat: दादरी पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा गन्ने का भुगतान और 10 साल पुराने वाहनों के बंद करने से किसानों को बड़ा नुक्सान हुआ है. उन्होंने कहा देश में Modi MSP गारंटी कानून होना चाहिए.

Baghpat: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) में भाकियू (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जमकर जबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में फसलों के लिए एक मोदी एमएसपी गारंटी कानून भी बना दिया जाना चाहिए. पीएम मोदी के अमेरिका (America) दौरे को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि वहां से आने वाले सेब पर 20 फीसदी ड्यूटी टैक्स कम कर दिया है, इससे देश के किसानों को बड़ा नुकसान होगा. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को ट्रैक्टर क्रांति होगी, इसको लेकर 17 जुलाई को प्लान तय किया जाएगा. 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार (4 जुलाई) को बागपत के दादरी गांव में पहुंचे और किसानों के साथ बैठक की. इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि बागपत में गन्ने की मुख्य फसल है और गन्ने का समय से भुगतान नहीं होता है. सरकार 10 साल पुराने डीजल से चलने वाले वाहनों को बंद करने जा रही है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि देश में फसलों के लिए एक मोदी एमएसपी गारंटी कानून भी बन जाना चाहिए. 

पीएम मोदी ने अमेरिकी सेबों पर टैक्स घटाए- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर तंज करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने अमेरिका के किसानों से एक समझौता किया. इस समझौते के तहत वहां से आने वाले सेबों पर 20 फीसदी ड्यूटी कर दी. इससे देश के सेब किसानों को बड़ा नुक्सान होगा. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंशा है कि किसान महंगे दामों पर अपनी जमीन बेच दें. देश में व्यापारी जमीन खरीदने में लगे हुए हैं. जो भी किसान जमीन बेच देगा, वह दोबारा उसे नहीं खरीद सकता है. राकेश टिकैत ने किसानों से जमीन कर रखने की नसीहत देते हुए कहा कि वे आने वाले आंदोलन और अपने रोजगार पर ध्यान दें. 

गन्ना भुगतान न फैक्ट्रियां कर दो बंद- राकेश टिकैत

बागपत के मलकपुर चीनी मिल पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया गन्ना भुगतान पर किसानों को सलाह देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि, एक हजार किसान ट्रैक्टरों के साथ मोदीनगर जाकर मोदी की फैक्ट्रियों को बंद करा दो. इसको भुगतान होने तक चलने मत दें, ऐसी स्थिति में ही भुगतान हो सकता है. बिजली को लेकर आगरा में किसान कर्जबंद हो गए हैं, अब उनकी जमीन जाएगी और यही हाल यहां होने वाला है. उन्होंने कहा कि हक के लिए आंदोलन करने पड़ेंगे. 

लोकसभा चुनावों से राकेश टिकैत ने किया किनारा

राकेश टिकैत ने आंदोलन को लेकर कहा कि मौसम ठंडा और आंदोलन गर्म, इस साल का यह यह फार्मूला है और इसी पर आंदोलन की तैयारी करनी है. लोकसभा चुनाव से राकेश टिकैत ने किनारा करते हुए कहा कि जो जहां चाहे वोट दे. लेकिन 15 अगस्त को ट्रैक्टर क्रांति कहां होगा, उसकी घोषणा 17 जुलाई को सिसौली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक संस्थान 8 से 16 जुलाई तक रहेंगे बंद, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget