एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक संस्थान 8 से 16 जुलाई तक रहेंगे बंद, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लिया गया फैसला

Muzaffarnagar News: सावन के महीने में आज से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है. मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है. ट्रैफिक में भी बदलाव रहेगा.

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने (Academic Institutions Closed) का फैसला लिया गया है. सभी शैक्षणिक संस्थान आठ से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे. जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने संवाददाताओं को बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ जुलाई से 16 जुलाई तक सरकारी और निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है. मंगलवार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा सावन (Sawan 2023) के महीने में जारी रहेगी.

गंग नहर रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बैन

ट्रैफिक पुलिस ने गंग नहर रोड पर भारी वाहनों की एंट्री को बैन कर दिया है. 11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार राजमार्ग पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा. बेंगारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को 16 जोन और 80 सेक्टर में बांटा गया है. हर जोन में मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगहों पर 1379 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

तीन हजार पुलिसकर्मियों की हुई तैनाती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी. कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है. उत्तर प्रदेश में हर जगह कांवड़ यात्रा को देखते हुए खास तैयारियां की गई हैं. कांवड़ यात्रा को सुगम और सुलभ बनाने के लिए पुलिस का पूरा तंत्र सक्रिय है. बता दें कि आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हुई है. सावन के पहले दिन भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी है. बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव का दर्शन कर रहे हैं.

Watch: सावन के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget