एक्सप्लोरर

UP: बागपत में बधाई क्षेत्र को लेकर दो किन्नर गुटों में बवाल, लाठी-डंडों से मारपीट, एफआईआर दर्ज

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में दो किन्नर गुटों में इलाके के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

उत्तर प्रदेश के बागपत में किन्नरों के बीच बधाई क्षेत्र को लेकर बवाल हो गया. इस दौरान जमकर मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो भई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

ये मामला बड़ौत शहर इलाके का है, जहां रहने वाली बिट्टू किन्नर 23 अगस्त को छपरौली थाने में तहरीर देकर आ रही थी. तभी मलकपुर गांव के नजदीक दूसरे गुट के किन्नर राजबीर, इकराम, फखरूद्दीन उर्फ भगतनी, कुनाल पांचाल और दीपक ने 10-12 लोगों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. 

इलाके के बंटवारे को लेकर मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों किन्नर गुटों में आए दिन क्षेत्र के बंटवारे को लेकर तनाव रहता था. आरोपियों ने धमकी दी कि वह उन्हें बड़ौत शहर व छपरौली कस्बे में बधाई नहीं मांगने देंगे. इस दौरान मारपीट में बिट्टू, नसीम उर्फ गुडिया, सपना और अनीस किन्नर घायल हो गए. इसके बाद उन्होंने इस मारपीट को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी. 

वहीं इस पूरे बवाल पर दूसरे पक्ष की काजल, फखरूद्दीन उर्फ भगतनी ने कोतवाली में तहरीर दी है. उनका कहना है कि 23 अगस्त को वह मलकपुर गांव से बधाई मांगकर आ रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे अनीस, बिट्टू, नसीम उर्फ गुडिया, गुल्लू उर्फ गुलफाम, वसीम, मुल्ला, सपना उर्फ सुरेश ने पांच-छह लोगों के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. जिसमें काजल व फखरूद्दीन उर्फ भगतनी गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

बता दें कि फखरूद्दीन मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है, जो साधु के कपड़ों में किन्नरों के साथ रहता है. पुलिस का कहना है कि पूरा मामला किन्नरों के बीच क्षेत्र पर कब्जा करने को लेकर है. किन्नर काजल के अलावा इकराम और राजबीर मिलकर दूसरे गुट के  किन्नरों के इलाके पर कब्जा करना चाहते हैं. ये दूसरे क्षेत्र से किन्नर लाकर कब्जा किए इलाके में बधाई मंगवाता है. इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है.

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. दोनों पक्षों की शिकायतों की भी जांच की जा रही है. इधर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें फखरुद्दीन को कुछ लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget