एक्सप्लोरर

Railway News: यूपी के बागपत में टूटी पटरी पर दौड़ती रही ट्रेन, कीमैन की सजगता से टला हादसा

UP News: दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर सूजरा हाल्ट के पास रेलवे लाइन टूटी हुई मिली है. पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन की सजगता से बड़ा हादसा टल गया.इस दौरान शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन लेट हुई.

Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर सूजरा हाल्ट के पास रेलवे लाइन टूटी हुई मिली है. रेल मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन की सजगता से बड़ा हादसा टल गया और समय रहते दो यात्री ट्रेनों को रोककर पटरी को सपोर्ट देकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दोनों ट्रेनों को निकला गया.

दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर सूजरा हाल्ट के पास रेलवे लाइन की पटरी टूट गई. सुबह रेलमार्ग पर पेट्रोलिंग के दौरान कीमैन मोहित कुमार की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उन्होंने बागपत रोड रेलवे के स्टेशन अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को समय रहते इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने दिल्ली से शामली को जाने वाली यात्री ट्रेन को टूटी पटरी से 100 मीटर की दूरी पर रुकवा दिया. इस दौरान ट्रेन से यात्री नीचे उतर गए और मोबाइल से टूटी पटरी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

यात्रियों का कहना है कि हो सकता है कि लाइन रात से ही टूटी हुई हो और इस पर ट्रेन दौड़ती रही हो. हालांकि एक ट्रेन को बड़ौत स्टेशन पर रोका गया था. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी को सपोर्ट देकर दोनों ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से निकाला गया. 

शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन आधे घंटे पिटी
रेलवे लाइन में फ्रैक्चर मिलने से दिल्ली से शामली को जाने वाली ट्रेन नंबर 04019 लगभग 25 मिनट और शामली से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 04466 लगभग 28 मिनट लेट हो गई. बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सूजरा हाल्ट के पास लाइन में मामूली फ्रैक्चर हो गया था, जिसे कर्मचारियों ने सपोर्ट लगाकर फ्रैक्चर को जोड़ दिया और दोनों ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा के गति से निकाला गया.

उसके बाद लाइन को बदल दिया गया. यहां सुबह पेट्रोलिंग के दौरान कीमैन की सजगता से बड़ा हादसा होने से बच गया है. रेलवे लाइन में फ्रैक्चर किस कारण हुआ है, इसकी जांच विभाग के अधिकारी करेंगे. हालांकि यह फ्रैक्चर रूटीन का लग रहा है.

ये भी पढ़ें: Farmer News: 100 से 120 दिन में कैसे मिलते है धान के बदले चावल, किसानों ने सिखाए खेती के गुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
Varanasi News: बीएचयू के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से सुसाइड नोट मिलने का दावा
वाराणसी: BHU के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से सुसाइड नोट मिलने का दावा
Basti News: बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां
बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget