एक्सप्लोरर

Baghpat News: मंदिर में मुस्लिम महिला के घुसने पर हंगामा, श्रद्धालुओं ने की शिवलिंग के शुद्धिकरण की मांग

UP News: यह मामला 17 जुलाई की दोपहर बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र का है. जिवाना गुलियान गांव में भगवान शिव का मंदिर है. हसीना पत्नी असरफ के मंदिर में पूजा करने से विवाद बढ़ गया.

Baghpat News: शिव मंदिर में एक मुस्लिम महिला के पूजा करने से विवाद खड़ा हो गया. श्रद्धालुओं ने मुस्लिम महिला के पूजा करने पर आपत्ति जताई. हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. श्रद्धालुओं ने पुलिस के सामने मुस्लिम महिला को जमकर कोसा. उन्होंने शिवलिंग को अपमानित करने का भी आरोप लगाया. पुलिस की दखलअंदाजी के बाद हंगामा शांत हुआ. विरोध में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ बंद करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने शिवलिंग के शुद्धिकरण की मांग की. शिव मंदिर में पूजा अर्चना शुरू कराने के लिए रुद्राभिषेक की तैयारी चल रही है.

मंदिर में मुस्लिम महिला के पूजा करने पर बढ़ा विवाद

मामला 17 जुलाई की दोपहर बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र का है. जिवाना गुलियान गांव में भगवान शिव का मंदिर है. हसीना पत्नी असरफ ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद पान चढ़ा दिया. शिव मंदिर में पूजा करने के पीछे हसीना ने मन्नत का पूरा होना बताया. इस बीच मंदिर में किसी ने हसीना को देख लिया. श्रद्धालुओं और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे की जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मी भी मंदिर में पहुंच गए. श्रद्धालुओं ने हसीना को घेरकर खरी खोटी सुनाई.

उन्होंने मुस्लिम महिला पर पूजा के दौरान शिवलिंग पर पैर रखने का आरोप लगाया. पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हसीना के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है. बड़ौत तहसील में एसडीएम की अदालत से महिला को जमानत मिल गई. घटना के विरोध में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग को अशुद्ध होना मान कर पूजा पाठ बंद कर दिया. मंदिर में शिवलिंग का शुद्धिकरण करने के लिए कल रुद्राभिषेक किया जाएगा.

21 या 51 किलो दूध से रुद्राभिषेक की हो रही तैयारी

पुजारी विकास द्विवेदी ने बताया कि जिवाना गुलियाना में शिव मंदिर है. मंदिर में एक मुस्लिम महिला ने पान पढ़ा दिया. मैं उस वक्त कमरे में था. घटना एक सवा एक बजे की है. मेरे नीचे आने के बाद महिला बाहर निकली. पूछताछ में प्रसाद चढ़ाने की बात कही. मुस्लिम महिला के पूजा करने की खबर पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. उन्होंने कहा कि मंदिर में कल रुद्राभिषेक किया जाएगा. श्रद्धालु शिवलिंग के अशुद्ध होने से नाराज हैं. शुद्धिकरण के लिए कम से कम 21 या 51 किलो दूध से अभिषेक कराएंगे. यज्ञ भी कराया जाएगा.

शांतिभंग में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

कुछ पंडित बाहर से भी बुलाए जाएंगे. समाज की मंशा के अनुरूप शुद्धिकरण होगा. एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने बताया कि हसीना पत्नी अशरफ जिवाना गुलियाना गांव की है. महिला को 151 के अंतर्गत पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था. नफीस और मुकीम दो जमानतदारों ने मुस्लिम महिला की जमानत ली. अदालत की तरफ से जमानत की मंजूरी के बाद महिला को छोड़ दिया गया है. 

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के द्वितीय तल का निर्माण कार्य शुरू, भक्तों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget